एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray PC: ‘मुझे संजय राउत पर गर्व’, शिवसेना सांसद की गिरफ्तारी पर भड़के उद्धव, बोले- राजनीति में बुद्धि बल नहीं, बल का प्रयोग

Uddhav Thackeray Press Conference: प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता संजय राउत को देर रात गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उद्धव ठाकरे आज उनके घर पहुंचे हैं और दोपहर 3 बजे वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखेंगे.

ED Arrest Sanjay Raut: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चॉल जमीन घोटाले (Patra Chawl Land Scam) के मामले में देर रात शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि राउत ने दावा किया है कि वो बेकसूर हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhaav Thackeray) आज उनके घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की है. आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confrence) कर उन्होंने कहा कि जिस तरह से संजय राउत की गिरफ्तारी हुई है, वो गलत है. 

उन्होंने कहा कि आज की राजनीति घटिया और घिनौनी हो गई है. राजनीति में बुद्धिबल का नहीं बल्कि बल का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संजय मेरे पुराने दोस्त हैं ऐसे में मैं उनके परिवार से मिला. उन्हें जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है वो गलत है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि संजय राउत का अपराध क्या है? उद्धव मरते दम तक सरेंडर नहीं करने वाले हैं.

बीजेपी को लिया निशाने पर

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि दूसरे दलों से लोग बीजेपी में आते हैं तो ऐसे बीजेपी का वंश क्या है? नड्डा ने कल जो भाषण दिया है, क्या आपको उसमें प्रजातंत्र दिखाई दे रहा है. सिर्फ उनकी पार्टी रहे, बाकी खत्म हो जाए?  इसमें शतरंज यानी बुद्धि का कोई स्थान नहीं रहा है, सिर्फ शक्ति का प्रयोग किया जा रहा है.

समय एक जैसा नहीं रहता- उद्धव

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि अगर यही आपका तरीका होगा तो मैं कहूंगा कि जमाना हमेशा एक सा नहीं रहता है. कभी बुरे दिन भी आएंगे. जैसे बर्ताव आप दूसरों के साथ कर रहे हो, उससे भी बुरा बर्ताव जनता आपके साथ कर सकती है. जनता के ऊपर फैसला छोड़ दो. इसी को प्रजातंत्र (Democracy) कहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) ही सबकुछ है तो प्रजातंत्र कहां है.

ये भी पढ़ें: Patra Chawl Scam: संजय राउत की मुसीबत और बढ़ी, स्वप्ना पाटकर की शिकायत पर धमकी का भी केस दर्ज, जानिए क्या है मामला?

ये भी पढ़ें: Patra Chawl Scam: शिवसेना सांसद संजय राउत को क्यों किया गया गिरफ्तार? ED के अधिकारियों ने बताई तीन बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget