एक्सप्लोरर

मनीष तिवारी ने पीएम के लिए किया आपत्तिजनक ट्वीट, विवाद बढ़ने पर माफी के लिए रखी यह शर्त...

अपने एक ट्वीट में मनीष तिवारी ने कहा, 'उनकी मंशा पीएम का अपमान करना नहीं था. उन्होंने ट्वीट में जिस शब्द का इस्तेमाल किया है उसे हिंदी में मुर्खता के लिए प्रयोग में लाया जाता है.'

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मनीष तिवारी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. विवाद बढ़ता देख मनीष तिवारी ने अपने इस ट्वीट पर सफाई दी है लेकिन उन्होंने ट्वीट हटाने से इनकार कर दिया है.

Manish

मोदी को लेकर किए ट्वीट पर कांग्रेस नेता ने एक के बाद एक पांच ट्वीट किए और अपनी तरफ से सफाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वो पीएम मोदी से माफी मांगने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले पीएम मोदी ट्विटर पर उन लोगों को अनफॉलो करें जो महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं?? मुमकिन है कि मनीष तिवारी का इशारा उस शख्स को लेकर हो, जिसे मोदी फॉलो करते है और उसने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद उनके लिए कुतिया जैसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था.  विपक्ष ने भी पीएम मोदी को निशानाे पर लिया था, लेकिन मोदी ने उन्हेें अनफॉलो नहीं किया है.

ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने विवादित ट्वीट शेयर किया, पीएम के लिए अपशब्द का इस्तेमाल

मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट को रीट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह पर भड़की बीजेपी

दरअसल, सुबह-सुबह मनीष तिवारी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर जाते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है. देर शाम मनीष तिवारी ट्विटर पर सफाई पेश करते हैं, लेकिन शर्त रख देते हैं.

अपनी सफाई पेश करते हुए अपने एक ट्वीट में मनीष तिवारी खुद का बचाव करते हुए लिखते हैं, 'मेरी मंशा पीएम का अपमान करना नहीं था. मैंने ट्वीट में जिस शब्द का इस्तेमाल किया है उसे हिंदी में मुर्खता के लिए प्रयोग में लाया जाता है.'

मनीष तिवारी ने पीएम के लिए किया आपत्तिजनक ट्वीट, विवाद बढ़ने पर माफी के लिए रखी यह शर्त...

कांग्रेसी नेता ने कहा कि उन्होंने उस ट्विटर यूजर को जवाब दिया है जिसने लिखा था कि महात्मा गांधी भी मोदी को देशभक्ति नहीं सिखा सकते हैं. बता दें कि दीपक कुमार सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने मनीष तिवारी को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आप मोदी को देशभक्ति ना सिखाइए चाचा? उन्हें महात्मा गांधी भी नहीं सिखा सकते. मोदी के डीएनए में...बस आप कितना नीचे गिर सकते हो देख लिया.'

बता दें कि पीएम मोदी को आज जन्मदिन की बधाई देने से पहले मनीष तिवारी ने पीएम का एक वीडियो ट्वीट किया था. वीडियो में राष्ट्रगान चल रहा है और पीएम इसी दौरान गलती से चलने लगते हैं. इसी वीडियो को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने मनीष तिवारी को जवाब दिया.

वीडियो ट्वीट करने के कुछ घंटे बाद ही मनीष तिवारी ने पीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'पीएम मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. भगवान आपको लंबी आयु दें.'

मनीष तिवारी ने पीएम के लिए किया आपत्तिजनक ट्वीट, विवाद बढ़ने पर माफी के लिए रखी यह शर्त...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget