एक्सप्लोरर

Watch: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में बैलेट टेंपरिंग का लगाया आरोप, चौंकाने वाला वीडियो किया शेयर 

हरीश रावत के इस दावे के बाद राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है और बीजेपी इसे कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है. अब देखने वाली बात होगी कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा या नहीं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर चौंकाने वाली बात कही है. हरीश रावत ने दावा किया है कि एक शख्स आर्मी सेंटर में कई बैलेट पेपर पर टिक और साइन करते हुए नजर आ रहा है. उनके मुताबिक यह बैलेट टेंपरिंग का मामला है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. रावत के इस दावे के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. बीजेपी के नेता इस दावे को कांग्रेस की बौखलाहट बता रहे हैं.

जानें हरीश रावत ने क्या शेयर किया

हरीश रावत ने अपने टि्वटर हैंडल से मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "एक छोटा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं. इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है और यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है, उसका एक नमूना देखिए, क्या इलेक्शन कमीशन इसका संज्ञान लेना चाहेगा?"

यह बोले रावत के प्रवक्ता

जब इस ट्वीट को लेकर हरीश रावत के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने इस वीडियो के सोर्स का खुलासा करने से इनकार किया लेकिन यह दावा किया कि वीडियो उत्तराखंड का ही है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक इस संबंध में चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत नहीं की है, लेकिन आयोग इसका स्वत: संज्ञान ले सकता है.

कांग्रेसी और बीजेपी के बीच बयानबाजी शुरू  

कांग्रेस नेताओं ने इसे "लोकतंत्र का मजाक" करार दिया और चुनाव आयोग से वीडियो का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह ने कहा, 'लोकतंत्र का मजाक बनाने वाले इस वीडियो में सेना के एक केंद्र पर एक व्यक्ति अपनी पसंद की पार्टी के पक्ष में कई डाक मतपत्रों पर टिक करता और हस्ताक्षर करता दिख रहा है. सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए."

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस इस तरह की रणनीति का सहारा ले रही है क्योंकि उसे पता है कि वह लोगों को गुमराह करने में विफल रही है. अपनी आसन्न हार के सामने जो पार्टी पहले ईवीएम में हेरफेर की बात कर रही थी वह अब मतपत्रों के बारे में बात कर रही है. यह पार्टी की हताशा को दर्शाता है. सेना को राजनीति से दूर रखना चाहिए और कांग्रेस को बिना जांचे-परखे ऐसे आरोप लगाने से बचना चाहिए." 

यह भी पढ़ेंः ऑफलाइन होगी सीबीएसई-ICSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी याचिकाओं से होता है भ्रम

नगर निगम चुनाव में 15 वोट से जीत दर्ज कर आर. गंगा बनीं तमिलनाडु की पहली महिला ट्रांसजेंडर पार्षद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News
Maha Dangal: Valentine Day पर शहर-शहर प्यार पे पहरा, क्या करेंगे प्रेमी जोड़ा? | Chitra Tripathi
PM बनेंगे तारिक रहमान, अब हिंदू नहीं होंगे परेशान? | Bangladesh Elections | Tarique Rahman
Bharat Ki Baat: 2027 का रण... मुद्दों का फाइनल टीजर रिलीज! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav
Seedha Sawal: एपस्टीन में पुरी की एंट्री..कैबिनेट से होगी छुट्टी? | Hardeep Puri | Sandeep Chaudhary

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget