एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का किया स्वागत, कहा- क्रूर हमले से बच गया लोकतंत्र

बिहार एसआईआर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के क्रूर हमले से बच गया है.

बिहार मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वे पूरी प्रक्रिया को मतदाताओं के लिए आसान और स्पष्ट बनाएं. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र चुनाव आयोग के क्रूर हमले से बच गया.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को कहा कि चुनाव आयोग का दृष्टिकोण मतदाताओं के हितों के विपरीत है. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन पूरी तरह से बेनकाब हो गया और इसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

मतदाताओं के नाम हटाने के पीछे दे स्पष्ट कारण

कांग्रेस नेता ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि मतदाताओं को सूची से हटाए जाने के कारणों के साथ प्रकाशित किया जाना चाहिए. 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को हटाए गए मतदाताओं के लिए पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड स्वीकार करने का भी निर्देश दिया था. आज सुप्रीम कोर्ट ने आधार को एक वैध पहचान पत्र के रूप में मान्यता देने की बात कही, जिसे चुनाव आयोग को स्वीकार करना ही होगा.'

मतदाताओं के हितों के विपरीत चुनाव आयोग का फैसला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने आज इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों को शामिल करके संशोधन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था स्थापित की है. अब तक चुनाव आयोग का फैसला बाधा डालने वाला और मतदाताओं के हितों के विपरीत रहा है.'

उन्होंने आगे कहा कि हम इस निर्णय का विशेष रूप से स्वागत करते हैं, क्योंकि यह हमें एक ऐसा अधिकार देता है, जिसकी अनदेखी चुनाव आयोग नहीं कर सकता है. कांग्रेस नेता ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के आज के इस आदेश के बाद चुनाव आयोग पूरी तरह से बेनकाब और बदनाम हो चुका है.'

ये भी पढ़ें:- 'क्यों नहीं दर्ज करा रहे आपत्ति', बिहार SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को लगाई फटकार, कहा- अगली सुनवाई तक...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget