एक्सप्लोरर

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जमा कराने की तारीख बढ़ाने से किया इनकार, सियासी दलों से कह दी ये बड़ी बात

Bihar SIR: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मान्यता प्राप्त सभी पार्टियों को इस मामले में पक्षकार बनाया है. सभी दलों ने पूछा गया कि उन्होंने मतदाताओं की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर क्या कदम उठाए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची सुधार अभियान (SIR) का विरोध कर रही पार्टियों को नसीहत दी है कि वह मतदाताओं की सहायता करें. कोर्ट ने कहा है कि इन पार्टियों के 1 लाख 68 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA) हैं, लेकिन उन्होंने SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में छूटे सिर्फ 2 लोगों के लिए आपत्ति जमा करवाई है. यह हैरान करने वाली बात है. इसके साथ ही कोर्ट ने आपत्ति जमा करवाने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने से भी मना कर दिया है.

जमीनी स्तर पर काम करने की नसीहत

जस्टिस सूर्य कांत और जोयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि एक BLA हर दिन अगर 10 लोगों की भी पुष्टि करेगा तो यह संख्या 16 लाख के पार हो जाएगी. अभी आपत्ति जमा करवाने के लिए 10 दिन का समय है. सिर्फ 5 दिन में ड्राफ्ट लिस्ट में जगह न पा सके सभी 65 लाख लोगों की पुष्टि की जा सकती है. उन लोगों को दस्तावेजों के साथ आपत्ति जमा करवाने में सहायता दी जाए.

पार्टियों से मांगा ब्यौरा

जजों ने बिहार में मान्यता प्राप्त सभी 12 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को भी मामले में पक्ष बना लिया है. कोर्ट ने उनसे इस बात का ब्यौरा मांगा है कि उन्होंने जमीनी स्तर पर मतदाताओं की सहायता के लिए क्या कदम उठाए हैं. कोर्ट ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इन पार्टियों के अध्यक्षों/महासचिवों को नोटिस जारी कर इसकी सूचना देने को कहा है.

'कोई योग्य मतदाता नहीं छूटेगा'

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था कि वह 1 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में जगह न पाने वाले 65 लाख लोगों की जिलावार सूची प्रकाशित करे. शुक्रवार, 22 अगस्त को हुई सुनवाई में आयोग ने कोर्ट को बताया कि उसने आदेश का पालन किया है. उसके अधिकारी लोगों की आपत्तियों को स्वीकार कर रहे हैं. एक भी योग्य मतदाता अंतिम सूची में नहीं छूटेगा.

'आधार को भी करें स्वीकार'

कोर्ट ने आयोग के जवाब पर संतोष जताया. याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा कि पिछली बार कोर्ट ने आधार को भी दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का आदेश दिया था. लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि जो लोग ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, वह पहले से मान्य दस्तावेजों के अलावा लोग आधार नंबर के जरिए भी लिस्ट में जगह पाने का आवेदन दे सकते हैं.

ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं आपत्ति

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि लोग अपनी आपत्तियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा करवा सकते हैं. जो लोग बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जाकर आपत्ति जमा करवाते हैं, उन्हें इसकी रसीद भी दी जाए. याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति जमा करवाने की अंतिम तारीख को 1 सितंबर से आगे बढ़ाने की मांग की. लेकिन कोर्ट ने फिलहाल इससे मना कर दिया. मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget