एक्सप्लोरर

'रंग बदलने में गिरगिटों को टक्कर दे रहे नीतीश कुमार, जनता माफ नहीं करेगी', इस्तीफे पर भड़की कांग्रेस ने कही बड़ी बात

Congress on Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी उठा पटक देखने को मिला है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

Bihar Political Crisis: बिहार में बना महागठबंधन आखिरकर टूट गया है. नीतीश कुमार ने बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश रविवार (28 जनवरी) को पटना स्थित राजभवन से बाहर आए कहा कि उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. नीतीश के इस 'विश्वासघात' से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस जेडीयू नेता से इस कदर नाराज है कि उनकी तुलना उसने गिरगिट से कर दी है और कहा है कि जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

कांग्रेस महासचिव (कम्युनिकेशन) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी. बिलकुल साफ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और बीजेपी घबराए हुई है और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है.'

इंडिया गठबंधन मजबूत: जयराम रमेश

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन मजबूत है. यहां-वहां कुछ स्पीडब्रेकर मिले हैं. मगर हम लोग एक साथ आकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे. सभी पार्टियां-डीएमके, एनसीपी, टीएमसी और एसपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी और बीजेपी को हराएंगीं.' कांग्रेस के साथ पश्चिम बंगाल में टीएमसी और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से इनकार किया है.

इस्तीफे की कई दिन से थी चर्चा

नीतीश कुमार के पिछले कई दिनों से पाला बदलने की खबरें सामने आ रही थीं. सबसे पहला संकेत नीतीश ने खुद ही दिया था. 23 जनवरी को बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मजयंती पर उन्होंने परिवारवाद को लेकर कहा कि कुछ दलों ने अपने परिवार के सदस्यों को आगे किया, लेकिन कर्पूरी जी ने ऐसा नहीं किया. हमने कर्पूरी जी के बेटे को राज्यसभा भेजा. नीतीश का इशारा कहीं न कहीं आरजेडी की तरफ था, जिसके सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं और उनके बेटे तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम हैं. 

वहीं, रविवार को तय हो गया कि नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं. वह रविवार सुबह राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस तरह उनके बीजेपी के साथ जाने का रास्ता भी साफ हो गया है. नीतीश कुमार ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया है और बीजेपी के साथ गए हैं, जब कुछ महीनों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे बिहार के महागठबंधन के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: नीतीश आज देंगे इस्तीफा, दोपहर 3.30 बजे 9वीं बार सीएम पद की लेंगे शपथ; जेपी नड्डा पहुंच रहे पटना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget