एक्सप्लोरर

Mehul Choksi Case: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को क्यों भारत नहीं लाया जा सका? कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Mehul Choski Fugitive: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मेहुल चोकसी को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट से एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की है. इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है.

Jai Ram Ramesh On Mehul Choski: पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपए का घोटाला करके फरार होने वाला मेहुल चोकसी पिछले साल एंटीगुआ और बारबुडा में पकड़ा गया था. मेहुल को अब तक भारत नहीं लाया जा सका है और वह एंटीगुआ और बारबुडा के जेल में ही बंद है. इसे लेकर ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट करते हुए मेहुल चोकसी को भारत न ला पाने को सरकार की अक्षमता बताया है.

जयराम रमेश ने शनिवार (6 मई) को बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को 'अक्षमता' की वजह से भारत वापस नहीं लाया जा सका. उन्होंने लिखा, 'अक्षमता या मिलीभगत के अलावा उनके पास अब तक वापस नहीं लाने का कोई बहाना नहीं है.'

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सरकार पर कटाक्ष
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेहुलभाई एक आकर्षक जीवन जी रहे हैं. पहले इंटरपोल ने उन्हें राहत दी और अब ये. अक्षमता या मिलीभगत के अलावा उसे अब तक वापस न लाने का कोई बहाना नहीं है.' दरअसल अपने ट्वीट के साथ जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की है, जिसमें मेहुल चोकसी के बारे में लिखा है कि भगोड़े व्यवसायी ने यह साबित करने के लिए अदालती लड़ाई का पहला दौर जीत लिया है कि एक युवा महिला सहित ब्रिटेन के एक समूह ने उसे कैरेबियाई विला में अपहरण करने और उसके घर वापस ले जाने के लिए लुभाया था जो कि एक भारतीय खुफिया सेवा की साजिश का हिस्सा था.

इस वजह से नहीं लाया गया भारत!
एंटीगुआ और बारबुडा की उच्च न्यायालय ने माना है कि इस मामले में मेहुल चोकसी के पास एक 'विवादास्पद' मामला है. बता दें कि एंटीगुआ और बारबुडा की हाई कोर्ट ने 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के सिलसिले में भारत से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर नहीं ले जाने का आदेश दिया था जिसकी वजह से वह अब तक भारत नहीं लाया जा सका है.

ये भी पढ़ें: Congress Manifesto Row: कांग्रेस चीफ भी बोले 'जय बजरंग बली', बजरंग दल ने खरगे को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget