एक्सप्लोरर

Karnataka New CM: 'ममता बनर्जी, शरद पवार, नीतीश कुमार और...', कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में इन नेताओं को मिला निमंत्रण

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस ने यूपीए के साथी दलों के साथ-साथ अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा है.

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में अपनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस (Congress) विपक्ष के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित करके विपक्षी एकजुटता का संदेश देने की तैयारी में है. पार्टी ने समारोह के लिए अपने दिग्गज नेताओं, मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कई विपक्षी दलों को भी न्यौता भेजा है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा को निमंत्रण दिया है.

इनके अलावा कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है. जिसमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को न्यौता भेजा गया है. कांग्रेस ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया है.  

आप और बीएसपी को लेकर कर रहे विचार

नवीन पटनायक की बीजेडी और केसीआर की बीआरएस को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. आम आदमी पार्टी और बीएसपी पर अभी विचार चल रहा है. अन्य सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है. कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सीएम के नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हमारे सभी सहयोगियों को आमंत्रित किया जाएगा. जो लोग लोकतंत्र के लिए लड़ना चाहते हैं और संविधान को बचाना चाहते हैं, वे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. 

20 मई को शपथ लेंगे सिद्धरमैया

सिद्धरमैया 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ डीके शिवकुमार भी शपथ लेंगे जो इस सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. कई अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. कांग्रेस शपथ ग्रहण के मौके पर विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Karnataka New CM: सीएम और डिप्टी CM के फैसले पर इन दो नेताओं ने जताई नाराजगी, कहा- कम से कम मुझे... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget