एक्सप्लोरर

Karnataka New CM: सीएम और डिप्टी CM के फैसले पर इन दो नेताओं ने जताई नाराजगी, कहा- कम से कम मुझे...

Karnataka New CM: पिछली सरकार में डिप्टी सीएम ने कहा कि सिद्धारमैया को सीएम और शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने के फैसले से दलित समुदाय आहत हुआ है.

G Parameshwara On Karnataka CM: कर्नाटक की सत्ता पर कांग्रेस काबिज हो चुकी है. राज्य में सीएम की कुर्सी को लेकर मचा घमासान अब खत्म हो गया है. कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को राज्य का नया सीएम और सिर्फ एक यानी डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है.

पार्टी आलाकमान के इस फैसले से कांग्रेस के नेता जी परमेश्वर और एमबी पाटिल नाराज बताए जा रहे हैं. सिद्धारमैया की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे जी परमेश्वर ने पार्टी के इस फॉर्मूले पर सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को सीएम और शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने के फैसले से दलित समुदाय आहत हुआ है.

दोनों नेताओं का मंत्री बनना तय
कर्नाटक में कांग्रेस की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे जी परमेश्वर ने आलाकमान के फैसले पर नाराजगी जताई है. परमेश्वर ने कहा कि राज्य में दलित सीएम की मांग काफी ज्यादा थी, लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं, उन्हें ठेस पहुंची हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मैं भी सरकार चला सकता था. अगर, सीएम नहीं तो कम से कम मुझे डिप्टी सीएम तो बनाना चाहिए था. बता दें कि जी परमेश्वर दलित समुदाय और एमबी पाटिल लिंगायत से आते हैं. इन दोनों नेताओं ने सीएम और डिप्टी सीएम के फैसले पर कांग्रेस आलाकमान के पास अपनी नाराजगी व्यक्त की है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं का मंत्री बनना तय है.

सीएम और डिप्टी सीएम का आधिकारिक एलान
केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम और डिप्टी सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के नामों का एलान किया. वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य में एक ही डिप्टी सीएम होगा.

2024 के लोकसभा चुनाव तक शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की जीत का सेहरा कर्नाटक की जनता के सिर पर बंधता है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी नेताओं ने कड़ी मेहनत की, यह सामूहिक नेतृत्व की जीत है. हमारे दोनों नेता सीएम बनने के काबिल हैं. दोनो प्रदेश को अच्छा चला सकते हैं.

बेंगलुरु में होगा शपथ ग्रहण
कर्नाटक के नये सीएम के रूप में सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम के रूप में डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (20 मई) की दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदगी में होगा.

गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की. सत्तारूढ़ बीजेपी और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस को क्रमशः 66 और 19 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Result: कैसी होगी कैबिनेट, कौन-कौन मंत्री... चर्चा करने फिर दिल्ली जाएंगे- पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget