एक्सप्लोरर

गोवा: कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ऑफिस को सौंपे दो ज्ञापन

गोवा के विपक्ष के नेता बाबू कवलेकर के नेतृत्व में 14 विधयक राज भवन पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल को दो ज्ञापन सौंपे और सरकार बनाने के दावा पेश किया. इस दौरान गवर्नर मौजूद नहीं थे. लेकिन उनके कार्यालय ने ये ज्ञापन ले लिया.

पणजी: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर की स्वास्थ्य समस्या की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. मनोहर पर्रिकर की गैर मौजूदगी से सूबे की सियासत में भूचाल आया हुआ और इसी का फायद उठाते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस राजनीतिक दांव खेलने से नहीं चूक रही है. कांग्रेस ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

राज्यपाल ऑफिस पहुंचे 14 विधायक बताया जा रहा है कि विपक्ष के नेता बाबू कवलेकर के नेतृत्व में 14 विधायक राज भवन पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल को दो ज्ञापन सौंपे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान गवर्नर मौजूद नहीं थे. लेकिन उनके कार्यालय ने ये ज्ञापन ले लिया.

कल मिलेंगे राज्यपाल कांग्रेस ने दावा किया है कि कल राज्यपाल ने उन्हें मिलने का समय दिया है. आपको बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. लेकिन सरकार बनाने के दावे में देरी जैसी बातों के बीच बीजेपी ने राज्य में सरकार का गठन कर लिया.

क्या है सियासी तूफान

दरअसल, मनोहर पर्रिकर के बीमार होने और गोवा में उनकी गैर मौजूदगी के कारण सरकार की सहयोगी पार्टी के कुछ नेताओं ने बीजेपी से सीएम बदलने की मांग की है. सरकार की सहयोगी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने सीएम बदलने की मांग की है लेकिन दिल्ली से गए बीजेपी नेता रामलाल ने सीएम बदलने से इनकार कर दिया है.

सीएम बदलने को तैयार नहीं गोवा बीजेपी बीजेपी की एक केंद्रीय टीम ने बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अनुपस्थिति में वैकल्पिक नेतृत्व के कयास के बीच सोमवार को गोवा के विधायकों से मुलाकात की. यहां एक होटल में सिलसिलेवार बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राम लाल और उनके सहयोगी बी.एल. संतोष और विजय पुराणिक ने की. पूर्व ऊर्जा मंत्री महादेव नाईक ने कहा, "हमने कहा है कि मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहना चाहिए. यह अच्छे के लिए होगा...वो अपना इलाज करा रहे हैं और जल्दी या बाद में स्वस्थ हो जाएंगे. इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई कि क्या किसी को प्रभारी बनाया जाएगा. हाई कमांड इस पर निर्णय लेंगे."

रामलाल और उनकी टीम ने रविवार को पार्टी के मौजूदा विधायकों से पर्रिकर के नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती होने के बाद राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिए मुलाकात की थी. बीजेपी के सभी विधायकों और गठबंधन के साथी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने पर्रिकर के मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने की वकालत की थी, गठबंधन के अन्य साथी गोवा फॉरवर्ड और तीन स्वतंत्र विधायकों ने मौजूदा नेतृत्व संकट के 'स्थाई व्यवस्था' करने की मांग की थी.

रामलाल ने सोमवार की बैठक से पहले इस बात को नकार दिया कि बैठक में नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चा होगी, बल्कि कहा कि बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी.

पर्रिकर के बीमार होने से गोवा में राजनीतिक अस्थिरता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget