एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बड़े नेताओं को सौंपी कमान

कांगेस पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार प्रबंधन और समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. ये सभी राज्यों के प्रभारियों के साथ मिलकर काम करेंगे.

नई दिल्ली: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसते हुए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है. केरल और असम जहां कांग्रेस सत्ता में वापसी की संभावना देख रही है वहां मुख्यमंत्रियों को चुनाव जिताने की जिम्मेवारी सौंपी गई है. कांगेस पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार प्रबंधन और समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. ये सभी राज्यों के प्रभारियों के साथ मिलकर काम करेंगे.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महासचिव मुकुल वासनिक और बिहार के विधायक शकील अहमद खान को असम का पर्यवेक्षक बनाया गया है. केरल के पर्यवेक्षक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हों फलेरिओ और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर बनाए गए हैं. गौरतलब है कि इन दोनों राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल हैं. असम में उसका मुकाबला बीजेपी से है तो केरल में सीपीएम से. केरल में पांच सालों के बाद सरकार बदलने की परंपरा रही है तो वहीं असम में कांग्रेस बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ को साथ में लेकर बीजेपी को हराने की रणनीति बना रही है.

वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली, पूर्व केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत को पर्यवेक्षक बनाया गया है. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार है. वहीं तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके के सहारे है.

पश्चिम बंगाल के लिए वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद, झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम और पंजाब सरकार में मंत्री विजय इंदर सिंगला को पर्यवेक्षक बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी की लड़ाई में कांग्रेस वामदलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है और उसका लक्ष्य किंगमेकर बनने का है.

पर्यवेक्षकों की नियुक्ति में मुकुल वासनिक और वीरप्पा मोइली वो दो नाम हैं जो सोनिया गांधी को 'शिकायती पत्र' लिखने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे. यानी इस तरह कांग्रेस आलाकमान ने सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया है. एक अहम बात यह भी है जिस तरह चुनाव से काफी पहले कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है उससे लगता है कि पार्टी ने बिहार चुनाव से कुछ सबक जरूर सीखा है.

ये भी पढ़ें:

बदायूं मामला: सीएम योगी ने ADG से मांगी रिपोर्ट, कहा- जांच में अगर एसटीएफ लगाना पड़े तो लगाएं 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया 'सेकेंड में एक्शन' की तैयारी का आदेश, लद्दाख में फायरिंग करने लगी चीनी सेना 

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget