एक्सप्लोरर

हार पर मंथन, फ्यूचर की प्लानिंग, 14-16 मई तक जयपुर के चिंतन शिविर में लगेगा कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

कांग्रेस के चिंतन शिविर की तारीखें तय हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, 14, 15, 16 मई को जयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हो सकता है.

कांग्रेस के चिंतन शिविर की तारीखें तय हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, 14, 15, 16 मई को जयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हो सकता है. चुनावी हार पर चर्चा और आगामी रणनीति पर मंथन के लिए जयपुर में देश भर के पार्टी नेता जुटेंगे. 

कांग्रेस आलाकमान यह साफ कर चुका है कि चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष का चुनाव होगा. आने वाले चुनावों में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए कांग्रेस ने चिंतन शिविर से पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक बुलाने का भी फैसला किया था. 

कांग्रेस की पिछली बैठक में पार्टी ने चिंतन शिविर आयोजित करने का आह्वान किया था ताकि चुनावों में मिली हार पर मंथन किया जा सके. हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पंजाब समेत सभी राज्यों में मुंह की खानी पड़ी थी. 

इससे पहले 5 अप्रैल को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें सोनिया गांधी ने कहा था कि विधानसभा चुनावों में हार से नेता निराश हैं. उन्होंने चिंतन शिविर आयोजित करने की जरूरत पर भी जोर दिया था.

सोनिया गांधी ने कहा था, आगे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण है. हमारे समर्पण, लचीलेपन और प्रतिबद्धता की परीक्षा है. हमारे व्यापक संगठन के हर स्तर पर एकजुटता जरूरी है. इसे सुनिश्चित करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं. उन्होंने जोर देकर कहा था, हमारा फिर से मजबूत होना सिर्फ हमारे लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र और समाज के लिए भी जरूरी है.

कांग्रेस की अब सिर्फ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार है. जबकि वह झारखंड और महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में साथी है. एक पार्टी नेता ने बताया था कि चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं.  कांग्रेस वार रूम में मंगलवार को हुई बैठक में वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक और पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल 'चिंतन शिविर' की तैयारी पर विचार कर रहे हैं.  इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं. कांग्रेस इन दोनों राज्यों के चुनावों को गंभीरता से ले रही है. 

ये भी पढ़ें - 

 महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

CNG की बढ़ती कीमतों से परेशान ओला-उबर, ऑटो-टैक्सी की आज से दिल्ली में हड़ताल, 10 हजार RTV के चक्कों पर भी ब्रेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget