एक्सप्लोरर

Opposition Unity: विपक्षी एकजुटता के लिए सजेगा मंच, एकसाथ होंगे नीतीश, पवार, नायडू और ममता बनर्जी!

Devi Lal Birth Anniversary: धीरे-धीरे चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ माहौल बनता नजर आ रहा है. चर्चा है कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर भी सभी विपक्षी नेता एक मंच पर नजर आ सकते हैं.

Opposition Unity:  बीजेपी के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया है. इसकी बानगी स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती (Devi Lal Birth Anniversary) पर 25 सितंबर को हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद जिले में होने वाली सम्मान दिवस रैली में देखने को मिलेगी. इनेलो (INLD) द्वारा आयोजित फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, फरुख अब्दुल्ला, शरद पवार और ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला की बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात भी करवाई. इस दौरान उन्होंने 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्यौता दिया, जिसे तेजस्वी ने स्वीकार कर लिया. स्वर्गीय जननायक देवीलाल की जयंती पर होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए वह स्वयं चंद्रबाबू नायडू, फारूक अब्दुल्ला, ममता बनर्जी को भी निजी तौर पर मिलकर न्यौता देंगे. 

विपक्षी नेताओं से मिल रहे नीतीश कुमार 

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से उनके गुरूग्राम स्थित आवास पर मुलाकात की थी. उनके साथ जनता दल (यू) के महासचिव केसी त्यागी और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी भी उपस्थित रहे. इस दौरान देश और प्रदेश के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई और तीसरे मोर्चे को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श हुआ. 

सभी विपक्षी दलों का एकसाथ आना जरूरी- ओपी चौटाला

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी से लोग बेहद परेशान हो चुके हैं. यही वजह है कि उनके खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया है. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि अब समय आ गया है जब सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने एक साल पहले ही तीसरे मोर्चे के गठन के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे. अब नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद तीसरे मोर्चे की कवायद तेज हो गई है. इसी को लेकर उन्होंने अगस्त माह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल से भी मुलाकात की थी. 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव से भी तीसरे मोर्चे के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा और वो जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे. साथ ही उन्हें रैली में आने का निमंत्रण भी देंगे. वहीं, स्वर्गीय जननायक देवी लाल जयंती (Devi Lal Birth Anniversary) पर होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए वो स्वयं चंद्रबाबू नायडू, फारूक अब्दुल्ला, ममता बनर्जी को निजी तौर पर मिलकर न्यौता देंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Lok Sabha Elections: बीजेपी की बड़ी बैठक, जिन 144 सीटों पर हुई थी हार उन्हें जीतने की रणनीति पर हो रही है चर्चा

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की एक्सीडेंट के तुरंत बाद क्यों हो गई थी मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget