एक्सप्लोरर

'आखिरी दिन ED ने फाइल की चार्जशीट', राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ केस पर भड़के प्रमोद तिवारी

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ED की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एजेंसी का उपयोग केवल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है.

Congress On ED Action: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए भारतीय जनता पार्टी को झूठ का पुलिंदा करार दिया.

प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह पूरा मामला सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है. उन्होंने बताया कि 2013 में सुब्रमण्यम स्वामी ने यह मामला दायर किया था, लेकिन 2020-2021 तक बीजेपी सरकार ने इस पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की. जब स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बोलना शुरू किया, तभी सरकार ने मामले को फिर से उछाला और ED को जांच सौंपी.

'ED ने अंतिम दिन चार्जशीट फाइल की'
उन्होंने आरोप लगाया कि ED को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 365 दिनों का समय मिला था, लेकिन एजेंसी ने 364 दिन तक कुछ नहीं किया और अंतिम दिन चार्जशीट फाइल की. तिवारी ने कहा कि यह कार्रवाई उस परिवार के खिलाफ की गई है, जिसने देश की आजादी में योगदान दिया. अंग्रेजों का डटकर विरोध किया. जब भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था, तब बीजेपी के मातृ संगठन ने अंग्रेजों की सेना में भर्ती होने के लिए चिट्ठी लिखी थी.

उन्होंने कहा कि यंग इंडिया कंपनी एक्ट 25 के तहत एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में पंजीकृत है, जिसमें कोई लाभ नहीं लिया जा सकता, केवल दिया किया जा सकता है. तिवारी ने बीजेपी को चुनौती दी कि वे कोई ऐसा लेन-देन या दस्तावेज दिखाएं जिससे साबित हो कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी या किसी अन्य को आर्थिक लाभ हुआ है.

'एजेंसी का दुरुप्रयोग किया जा रहा' 
प्रमोद तिवारी ने ED की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसका कन्विक्शन रेट एक प्रतिशत से भी कम है, जो यह दर्शाता है कि एजेंसी का उपयोग केवल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है. अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को समर्थन देने पर तिवारी ने आभार जताया और कहा कि ED जैसी संस्थाएं आर्थिक अपराधियों के खिलाफ बनी थीं, न कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए. उन्होंने कहा, '302 में हत्या करने वालों को सजा मिलती है, तो क्या इसका मतलब है कि कानून का दुरुपयोग किया जाएगा' ?

ये भी पढ़ें:

मुंबई में AJL संपत्ति पर योगी स्टाइल में बुलडोजर कार्रवाई की मांग, जगह-जगह लगे पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget