एक्सप्लोरर

पीयूष गोयल के मामले पर बीजेपी इधर-उधर की बात करने के बजाय स्पष्ट जवाब दे: कांग्रेस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने सोचा था कि पीयूष गोयल की कहानी एक फिल्म होगी, लेकिन यह तो सीरियल है. यह एक ऐसा सीरियल है जिसमें हमे मेहनत कम करनी पड़ रही है. बीजेपी जब पीयूष गोयल का बचाव करती है तो एक नया एपीसोड आ जाता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अपनी कंपनी को लगभग एक हजार गुणा की कीमत पर एक निजी औद्योगिक समूह को बेचे जाने  संबंधी आरोप पर बीजेपी को स्पष्ट जवाब देना चाहिए. पार्टी ने कहा कि बीजेपी इधर-उधर की बात नहीं करे. गौरतलब है कि बीजेपी ने इस आरोप को खारिज किया है.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘हमने सोचा था कि पीयूष गोयल की कहानी एक फिल्म होगी, लेकिन यह तो सीरियल है. यह एक ऐसा सीरियल है जिसमें हमे मेहनत कम करनी पड़ रही है. बीजेपी जब पीयूष गोयल का बचाव करती है तो एक नया एपीसोड आ जाता है. इस मामले में रोजाना कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है.’’

पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि जुलाई, 2014 में कंपनी बेची गई, जबकि कागजात बताते हैं कि कंपनी के शेयर 29 सितंबर, 2019 को ट्रांसफर किए गए. कंपनी कानून के मुताबिक जब तक कंपनी के शेयर ट्रांसफर नहीं हो जाते तब तक कंपनी आपकी है. इस तथ्य के बावजूद सफेद झूठ क्यों बोला जा रहा है?’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी को इधर-उधर की बात करने की बजाय स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘ कंपनी इतनी बड़ी कीमत में क्यों बेची गई और इसका जवाब गोयल को देना चाहिए. इस कंपनी की ऐसेट्स सार्वजनिक की जाएं.’’ उन्होंने कहा कि संबंधित आद्योगिक समूह नहीं, बल्कि गोयल सार्वजनिक जीवन में हैं इसलिए सवाल उन्हीं से पूछा जाएगा.

बीते 28 अप्रैल को खेड़ा ने कुछ कागजात सार्वजनिक कर आरोप लगाया था कि बिजली मंत्री रहते हुए गोयल ने अपनी कंपनी एक औद्योगिक समूह को बेची और अपनी संपत्ति के ब्यौरे में इसका उल्लेख नहीं किया. बीजेपी ने उनके आरोप को खारिज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget