एक्सप्लोरर

'...दूसरी जगह जाने के लिए भूमिका रची जा रही है', प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी पर कांग्रेस का पलटवार

Sharmistha Mukherjee Book: दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की बुक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किए गए दावे पर सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दूसरों को खुश करना मकसद है.

Congress On Sharmistha Mukherjee Book: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की बुक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है. उन्होंने गुरुवार (7 दिसंबर) को कहा कि शर्मिष्ठा मुखर्जी दूसरी जगह जाने के लिए ये सब कर रही है. 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''दिवंगत प्रणब मुखर्जी अपनी आत्मकथा लिख चुके हैं. इसमें वो अपनी सारी जिदंगी की बातें बता चुके हैं. प्रणब मुखर्जी अब स्वर्गीय हो चुके हैं तो ऐसे में कौन कहां से क्या लिखता और पढ़ता है?. ये सब लिखने वाले ही जानते हैं.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि शायद दूसरी जगह जाने के लिए भूमिका रची जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि जिनकी आप बात कर रहे हैं वो (शर्मिष्ठा मुखर्जी) कभी कांग्रेस में भी आईं थी. हमने उम्मीदवार भी बनाया और उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार भी किया. इस दौरान तो हमें पता नहीं लगा. ऐसे में जो खुद (प्रणब मुखर्जी) अपनी आत्मकथा लिख चुके हैं, उसे पढ़िए. दूसरों को खुश करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.'' 

दरअसल, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘इन प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र कर कई दावे किए हैं. उन्होंने किताब में पिता के राजनीतिक जीवन के बारे में लिखा है.

राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर किया ये दावा
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब में प्रणब मुखर्जी का हवाला देते हुए बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि राहुल गांधी सवाल बहुत करते हैं जो कि अच्छी बात है, लेकिन उनमें अभी परिपक्वता की कमी है.

पुस्तक में वह लिखती हैं कि जब उन्होंने अपने पिता से प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल किया तो उनका जवाब था कि ‘‘नहीं, वह (सोनिया गांधी) मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनाएंगी.’’

ये भी पढ़ें- Book On Pranab Mukherjee: ‘उन्होंने तो अपने पिता की ही आलोचना की थी’, शर्मिष्ठा मुखर्जी की किताब पर बोले प्रमोद तिवारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News
Maha Dangal: Valentine Day पर शहर-शहर प्यार पे पहरा, क्या करेंगे प्रेमी जोड़ा? | Chitra Tripathi
PM बनेंगे तारिक रहमान, अब हिंदू नहीं होंगे परेशान? | Bangladesh Elections | Tarique Rahman
Bharat Ki Baat: 2027 का रण... मुद्दों का फाइनल टीजर रिलीज! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav
Seedha Sawal: एपस्टीन में पुरी की एंट्री..कैबिनेट से होगी छुट्टी? | Hardeep Puri | Sandeep Chaudhary

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget