एक्सप्लोरर

चीन से तनाव के बीच लेह से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का तबादला, अब IMA के कमांडेंट के तौर पर संभालेंगे जिम्मेदारी

लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का तबादला देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में किया गया है. उनका एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर उनकी नई पोस्टिंग हुई है. अब लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान संभालेंगे.

नई दिल्लीः चीन से चल रही तनातनी के बीच लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का तबादला देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में हो गया है. लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की जगह सेना मुख्यालय में तैनात लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन पदभार संभालेंगे. मेनन 14 अक्टूबर को हरिंदर सिंह की जगह लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर का पदभार संभालेंगे.

कार्यकाल पूरा होने पर हुआ तबादला

जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का लेह स्थित 14वीं कोर (‘फायर एंड फ्यूरी कोर’) में एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है. बता दें कि कोर कमांडर का कार्यकाल एक साल होता है. यहीं वजह है कि अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर हरिंदर सिंह अब देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (इंडियन मिलिट्री एकेडमी यानि आईएमए) के कमांडेंट के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.

बीते साल 14 अक्टूबर को संभाली थी कमान

हरिंदर सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में 14वीं कोर का कार्यभार संभाला था. उनके कार्यकाल के पिछले पांच साल चीन से तनातनी में गुजरे हैं. जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी और भारतीय सेना ने अपने सभी सैन्यभ्यास रद्द कर दिए थे, उसी वक्त चीन ने पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी पर घुसपैठ करने की कोशिश की. शुरूआत में चीनी सेना ने जरूर बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भारतीय सेना ने सामरिक बढ़त बना ली.

LAC पर भारत का प्रतिनिधित्व किया

एलएसी पर टकराव कम करने के लिए चीन से हो रही कोर कमांडर स्तर की बैठक में हरिंदर सिंह ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अब तक भारत और चीन के बीच छह स्तर की बैठक हो चुकी हैं. 21 सितंबर को हुई छठे दौर की मीटिंग में हरिंदर सिंह के साथ सेना मुख्यालय में तैनात लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने भी हिस्सा लिया था. उसी वक्त ये बात लगभग साफ हो गई थी कि पी जी के मेनन ही हरिंदर सिंह की जगह लेह स्थित 14वीं कोर की कमान संभालेंगे. लेह कोर की जिम्मेदारी पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी के साथ साथ पाकिस्तान से सटी करगिल, द्रास और बटालिक की एलओसी, और सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करना है.

लेफ्टिनेंट जनरल मेनन इस वक्त राजधानी दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में एडिशनल डीजी (कम्पलेंट एडवायजरी बोर्ड) के पद पर तैनात हैं. वे सीधे सेना प्रमुख के अंतर्गत काम करते हैं और थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के विश्वासपात्र माने जाते हैं. इससे पहले मेनन अरूणाचल प्रदेश में जीओसी के पद पर भी रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वायरसः मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे सामने आए 2,004 नए मामले, 35 और लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरसः गुजरात में सामने आए संक्रमण के 1390 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget