एक्सप्लोरर

भारत में कुछ हफ्तों में शुरू होगा मिक्स वैक्सीन का परीक्षण, डॉ अरोड़ा ने दी जानकारी

भारत में जल्द ही कोविड की अलग अलग वैक्सीन को मिला कर टेस्ट किया जाएगा और देखा जाएगा कि क्या वो कोरोना वायरस से लड़ने में ज्यादा मददगार है या नहीं.

भारत में जल्द ही कोरोना वायरस की अलग अलग वैक्सीन को एक साथ मिलाकर टेस्ट किया जाएगा. साथ ही ये देखा जाएगा कि ये हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बना रहा है या नहीं. दरअसल ये टेस्ट वर्तमान में मौजूद वैक्सीन और लागू होने वाली वैक्सीन को मिलाकर किया जा सकता है. वैक्सीन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के तहत कोविड 19 कार्य समूह के अध्यक्ष डॉ एन के अरोड़ा ने कुछ हफ्तों में काम शुरू होने की उम्मीद जताई है.

डॉ अरोड़ा ने बताया कि प्रक्रिया के हिस्से के रूप में लगभग आठ वैक्सीन को मिला कर टेस्ट किया जा सकता है, इसमें वर्तमान में मौजूद तीन वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस निर्मित स्पुतनिक वी शामिल है. वहीं परीक्षण के दौरान ये जानने की कोशिश की जाएगी कि क्या विभिन्न प्लेटफार्मों पर आधारित वैक्सीन एक साथ दी जा सकती हैं और कौन सी वैक्सीन पहली और दूसरी खुराक में दी जा सकती हैं. डॉ अरोड़ा के मुताबिक ऐसी वैक्सीन के संयोजन की तलाश हो रही है जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करें.

मिक्स वैक्सीन पर हुई चर्चा

कोविड 19 वैक्सीन के मिश्रण पर कोविड 19 कार्य समूह एनटीएजीआई और कोविड 19 वैक्सीन प्रशासन ने चर्चा की है. डॉ अरोड़ा ने बताया कि इन परीक्षणों को कोविड 19 के खिलाफ देश के मौजूदा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है.

भारत में लागू होने वाली वैक्सीन

जानकारी के मुताबिक अभी छह वैक्सीन को भारत में लागू किया जाना है, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोवोवैक्स, बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स, जायडस कैडिला की ज़ीकोव डी, जेनोवा की एमआरएनए वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की बायो ई और भारत बायोटेक की इंट्रानैसल शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः

Delhi Unlock: दिल्ली में आज से अनलॉक प्रक्रिया शुरू, मेट्रो सेवा अभी बंद, जानें क्या-क्या खुला

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- गांवों में कोरोना के प्रसार के लिए किसानों का आंदोलन एक कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget