एक्सप्लोरर

अब सुब्रमण्यम स्वामी बोले- अर्थव्यवस्था गिरती रही तो राम मंदिर पर जीत भी नहीं बचा पाएगी

शुक्रवार को जीडीपी वृद्धि दर छह साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई. आंकड़ा लगातार पांचवीं तिमाही में गिरकर 4.5 फीसद पर आ गया. ऐसे में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी कहां चुप रहने वाले थे.

नई दिल्ली: अपने तल्ख बयानों से अपनी ही पार्टी को असहज कर देने वाले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर अर्थव्यवस्था को पटरी पर नहीं लाया गया तो राम मंदिर पर विजय भी पार्टी को नहीं बचा पायेगी.

सुब्रमण्य स्वामी ने ‘हफपोस्ट इंडिया’ को दिये इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी चिंता जताई. बीजेपी सांसद अपनी पार्टी को चेताते हुए कहते हैं, “देश की आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि दिल्ली और झारखंड चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.” उन्होंने कहा कि अर्थव्यव्स्था को सही दिशा में ले जाने के लिए काम करना होगा.

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसका फायदा नजर नहीं आ रहा है. स्वामी ने भ्रष्टाचार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में सरयू राय को ठिकाने लगा दिया गया जबकि उनकी ईमानदारी को देखते हुए उनका सम्मान किया जाना चाहिए था. उन्होंने पूछा कि क्या अयोध्या फैसले का लाभ बीजेपी को खराब अर्थव्यवस्था के कारण मिल जाएगा? भले ही हम राम मंदिर बनाने के लिए गलियों में निकल रहे हैं, जीत की खुशी में मिठाइयां बांट रहे हैं, रैलियों का आयोजन कर रहे हैं मगर अर्थव्यवस्था अहम मुद्दा है.

उन्होंने कहा कि एक शख्स अपने बच्चे की स्कूल फीस अदा नहीं कर पा रहा है. हमलोग उस स्थिति तक पहुंच गये हैं जहां गिरना बाकी है. आर्थिक मोर्चे पर चमत्कार ही तब्दीली ला सकता है. अच्छी नीतियां खराब स्थिति को बदल सकती हैं. लेकिन आने वाले दिनों में मुझे अच्छी नीतियां नजर नहीं आ रही हैं. हां, मैं मानता हूं कि ये बहुत मुश्किल है मगर नामुमकिन नहीं है.

दिल्ली और झारखंड चुनाव के सवाल पर स्वामी का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों को बदल कर हम चुनाव जीत सकते हैं. इसके लिए दिल्ली में अच्छे मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चेहरा सामने पेश करना होगा. उनका मानना है कि अगर असम के गवर्नर जगदीश मुखी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए तो जीत यकीनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget