एक्सप्लोरर

Coimbatore Car Blast: कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस में निकला जिहादी कनेक्शन, मुबीन से पहले भी हुई थी पूछताछ

Coimbatore News: कार ब्लास्ट में मारे गए मुबीन से 2018 में कथित आतंकी संबंधों को लेकर एनआईए ने पूछताछ की थी.

Coimbatore Car Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु के कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में जिहादी कनेक्शन को लेकर भी जांच की जाएगी. रविवार (23 अक्टूबर) को कोयंबटूर के कोट्टई ईश्वरन मंदिर के पास एक कार में ये सिलेंडर विस्फोट हुआ था. इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी. जांच एजेंसी ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.  

एनआईए ने आरोपी के घर से जिहादी सामग्री बरामद होने का जिक्र किया है. एनआईए ने आरोपियों से 109 चीजें बरामद की हैं. इनमें इस्लामिक और जिहादी विचारधारा से जुड़ी नोटबुक भी शामिल हैं. इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले की एनआईए से जांच कराने की सिफारिश की थी. तमिलनाडु सरकार ने कहा था कि आतंकवाद रोधी केंद्रीय एजेंसी को जांच की सिफारिश करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इस मामले में 'संभावित अंतरराष्ट्रीय संपर्क' के साथ ही 'राज्य से बाहर' के तत्वों की संलिप्तता थी. 

मुबीन के घर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जमीशा मुबीन (29) की इस कार विस्फोट के बाद मौत हो गई थी. कार जमीशा मुबीन ही चला रहा था. मुबीन के घर से पोटेशियम नाइट्रेट सहित 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था. इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तमिलनाडु पुलिस के अनुसार, 109 आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई. बरामद सामग्री में पोटेशियम नाइट्रेट, काला पाउडर, माचिस, दो मीटर लंबा पटाखा फ्यूज, नाइट्रो-ग्लिसरीन, लाल फास्फोरस, पीईटीएन पाउडर, एल्यूमीनियम पाउडर, तार, लोहे की कील, स्विच, गैस सिलेंडर, गैस नियामक, इन्सुलेशन टेप और इस्लामिक विचारधारा से जुड़ी नोटबुक शामिल हैं. 

मुबीन से पहले भी हुई थी पूछताछ

मुबीन से 2018 में कथित आतंकी संबंधों को लेकर एनआईए ने पूछताछ की थी. तब कहा गया था कि वह कोयंबटूर में आईएसआईएस मॉड्यूल प्रमुख मोहम्मद अजहरुद्दीन के संपर्क में था, जो वर्तमान में जेल में है. मुबीन को मुकदमा चलाने के योग्य सबूतों के अभाव में उस वक्त छोड़ दिया गया था. जांच के आधार पर, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका को संभावित आतंकी हमलों के बारे में तीन अलर्ट भेजे थे. श्रीलंका में 2019 ईस्टर संडे बम धमाकों के बाद, जांच के दौरान एनआईए को पता चला था कि अजहरुद्दीन और उसके सहयोगी शेख हिदायतुल्ला श्रीलंकाई बमबारी के मास्टरमाइंड मौलवी ज़हरान बिन हाशिम के संपर्क में थे और केरल और तमिलनाडु में इसी तरह के हमलों की योजना बना रहे थे. 

बीजेपी ने हड़ताल वापस ली

कोयंबटूर कार विस्फोट मामले को लेकर बीजेपी की जिला इकाई ने हड़ताल भी बुलाई थी जिसे वापस ले लिया गया है. बीजेपी (BJP) की ओर से 31 अक्टूबर को हड़ताल करने का एलान किया गया था. कोयंबटूर (Coimbatore) बीजेपी प्रमुख बालाजी उथमरामसामी ने कहा कि नुकसान को देखते हुए कुछ उद्योगपतियों ने हमारे राज्य प्रमुख के अन्नामलाई से हड़ताल ना करने के लिए संपर्क किया था. जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई. 

ये भी पढ़ें- 

Coimbatore Explosion Case: कोयंबटूर ब्लास्ट केस की केंद्र ने NIA को सौंपी जांच, सीएम एमके स्टालिन ने की थी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना...
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना..."MLC चुनाव में हार पर बोले कांग्रेस नेता

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget