एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच 30 मिनट तक चली वन टू वन मुलाकात, बैठक के बाद क्या कुछ बोले सीएम?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण, मेट्रो के ‘कार शेड’, जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री से बातचीत की.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आधिकारिक तौर पर मराठा आरक्षण, मेट्रो के ‘कार शेड’, जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की. इस मौके पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी ठाकरे के साथ मौजूद थे.

लेकिन दिलचस्प बात यह भी रही कि पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे की वन टू वन मुलाकात 30 मिनट चली. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि उद्धव ठाकरे के प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचने के तुरंत बाद पीएम और उद्धव एक साथ बैठे. बाद में अशोक चव्हाण और अजित पावर को बैठक में बुलाया गया.

शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक़, इस मुलाक़ात का मतलब ये बताना था कि शिवसेना का साथ बीजेपी ने जहां छोड़ा था हम आज भी वहीं खड़े हैं, हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा, हमने बीजेपी को नहीं छोड़ा, हमने वायदा खिलाफ़ी नहीं की. 

सूत्र ने आगे कहा कि इसका मतलब है कि आज अगर फिर से बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन बनता है तो वही फ़ॉर्मूला फिर से लागू होगा. जिसे मतोश्री में बैठकर 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले हमें बताया गया था यानी जब कभी फिर एक होंगे तब पहले शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और बाद में बीजेपी का सीएम बनेगा, दोनों का कार्यकाल आधा-आधा होगा.

उद्धव ठाकरे क्या बोले?
प्रधानमंत्री से वन टू वन मुलाकात पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''हम राजनीतिक तौर पर साथ नहीं हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे संबंध खत्म हो गए हैं. मैं कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था. इसलिए मैं अगर प्रधानमंत्री से अकेले में मिलता हूं तो इसमें कुछ गलत नहीं हैं.'' नवम्बर, 2019 में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उद्धव ठाकरे की राष्ट्रीय राजधानी की यह दूसरी यात्रा है.

सीएम शिवराज सिंह के OSD की एक दिन में ही विदाई, आखिर क्या रही वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget