एक्सप्लोरर

एमपी विधानसभा में पहले ही दिन आदिवासी दिवस पर टकराये CM शिवराज सिंह और कमलनाथ

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन आदिवासी दिवस की छुट्टी को लेकर को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ.

भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को आदिवासी दिवस को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार आदिवासी विरोधी है, इसलिए आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को अवकाश घोषित नहीं किया. इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने आसंदी के सामने आकर विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए.

सदन में कमलनाथ ने दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि देने से पहले कहा कि आदिवासी दिवस पर मैं श्रद्धांजलि देता हूं. इस बात पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध किया. इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के मामले में भ्रम फैला रही है.

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस श्रद्धांजलि में भी राजनीति कर रही है. यह शर्मनाक और घटिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आदिवासी दिवस पर अवकाश निरस्त नहीं किया है बल्कि यह ऐच्छिक है. इस दरम्यान कमलनाथ और शिवराज में कई बार तीखी नोंक झोंक हुई. 

हंगामे के बाद कांग्रेस का वॉकआउट

सदन में अध्यक्ष गिरीश गौतम जनप्रतिनिधियों के निधन पर बोल रहे थे तब कांग्रेस विधायक आसंदी के सामने आ गए और उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए. अध्यक्ष ने कई बार विधायकों से कहा कि वे अपनी सीट पर बैठे, उसके बाद उनकी बात सुनी जाएगी, लेकिन कांग्रेसी विधायक नहीं माने और उन्होंने हंगामा जारी रखा. करीब 25 मिनट बाद कांग्रेस के सभी विधायक वॉकआउट कर सदन से बाहर चले गए.

इससे पहले आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित नहीं किए जाने पर कांग्रेस के आदिवासी विधायक विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का आरोप है कि सरकार ने आदिवासियों का अपमान किया है जबकि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 9 अगस्त को अवकाश घोषित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget