एक्सप्लोरर

अगले कुछ दिनों में प्रचार करेंगी सीएम ममता बनर्जी, व्हील चेयर पर आएंगी नजर | वीडियो जारी कर दिया संदेश

टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करेंगी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल से एक वीडियो संदेश में अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और ऐसा कुछ नहीं करने की अपील की जिससे जनता को परेशानी हो.

अस्पताल के बिस्तर से जारी वीडियो संदेश में बनर्जी ने कहा कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करेंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के कैडर, समर्थकों ओर आम लोगों से अपील करती हूं कि शांति बनाए रखें. यह सच है कि कल रात मैं बुरी तरह जख्मी हो गई और सिर एवं छाती में तेज दर्द हुआ. चिकित्सक मेरा इलाज कर रहे हैं.’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं हर किसी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं. मैं अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में लौटने की उम्मीद करती हूं.’’

तृणमूल कांग्रेस ने एक मिनट से अधिक समय की वीडियो क्लिप जारी की जिसे एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक में रिकॉर्ड किया गया, जहां बनर्जी का इलाज चल रहा हैं. नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान वह घायल हो गई थीं.

मुख्यमंत्री को बुधवार को वापस कोलकाता लाया गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है. इससे पहले बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया साथ ही कार के दरवाजे को जोर-जोर से पीटा जिससे वह जख्मी हो गईं.

Mamata Health Update: ममता का हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने कहा- MRI किया गया, हालत स्थिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget