एक्सप्लोरर

Mamata Health Update: ममता का हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने कहा- MRI किया गया, हालत स्थिर

Mamata Health Update: ममता के बाएं पैर के टखने में गंभीर चोट लगी, हालांकि कोई फ्रैक्चर नहीं है. एहतियातन इन्हें 48 घंटे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला लिया है.ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान ‘चार-पांच लोगों’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उनके बांए पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है.

Mamata Health Update: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इलाज चल रहा है. ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल सीएम ममता की हालत स्थिर है और हड्डी में चोट की वजह से उनका एमआईआर कराया गया है. कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में 6 डॉक्टरों की टीम उनकी देख भाल कर रही है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘चार-पांच लोगों’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उनके बांए पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है.

ममता को प्रचार अभियान से दूर करने की साजिश- टीएमसी

डॉक्टरों के मुताबिक, ममता के बाएं पैर के टखने में गंभीर चोट लगी, हालांकि कोई फ्रैक्चर नहीं है. एहतियातन इन्हें 48 घंटे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला लिया है. ममता के पैर में टेम्पररी प्लास्टर किया गया है. इस घटना के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यह प्रचार अभियान से ममता को दूर करने की साजिश है. पार्टी नेता सौगत रॉय ने कहा,‘‘बहुत से लोग नहीं चाहते कि वह प्रचार करें. वे उन्हें इस रास्ते से हटाना चाहते हैं. बीजेपी को खुद पर शर्म आनी चाहिए कि वह इस हद तक गिर गई है कि एक महिला पर हमला कर रही है.''

ममता की चोट पर BJP बनाम TMC

बीजेपी और कांग्रेस ममता पर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगा रही है. बीजेपी और टीएमसी इस मामले को लेकर अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंच गई हैं. बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता पर हुए कथित हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, साथ ही कहा कि इस बात की जांच की जरूरत है कि यह यह घटना वोट हासिल करने के लिए ‘‘रचा गया नाटक’’ तो नहीं है.

वहीं, ममता को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहने पर टीएमसी ने निर्वाचन आयोग की निंदा की और कहा कि आयोग जिम्मेदारी से नहीं बच सकता, क्योंकि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद वही कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए जिम्मेदार है. तृणमूल के प्रतिनिधि मंडल ने यहां आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद निर्वाचन आयोग पर बीजेपी नेताओं के ‘आदेशानुसार’ काम करने का आरोप लगाया और कहा कि बनर्जी पर हमला हो सकने की रिपोर्ट के बावजूद निर्वाचन आयोग ने कुछ नहीं किया.

यह भी पढ़ें-

Lockdown in Nagpur: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नागपुर में बढ़ते कोरोना के बाद लॉकडाउन का एलान

TMC ने ममता पर हमले की शिकायत चुनाव आयोग से की, EC और BJP के सांठगांठ का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget