एक्सप्लोरर

Karnataka: सीएम पर पत्रकारों को घूस देने का आरोप, बोम्मई बोले- ये कांग्रेस का टूलकिट

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई पर पत्रकारों को दिवाली के तोहफे देने के रूप में घूस देने के आरोप लगे हैं. सीएम ने सभी आरोपों को झूठा और कांग्रेस का टूलकिट बताया है.

CM Basavaraj Bommai: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर पत्रकारों को दिवाली के मौके पर तोहफे में घूस देने के लगातार आरोप लग रहे हैं. कहा जा रहा है कि सीएम कार्यालय की तरफ से दीपावली पर कुछ पत्रकारों को एक लाख रुपये कैश तोहफे के रूप में भेजे गए. इन आरोपों पर रविवार को मुख्यमंत्री ने सफाई दी और इसमें अपनी भूमिका से इनकार करते हुए सभी आरोपों को झूठा बताया है. सीएम ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही हैं. यह आरोप सिर्फ कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर दिवाली के मौके पर कई पत्रकारों को एक लाख रुपये कैश भेजकर घूस देने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि बोम्मई के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होना चाहिए. विपक्षी दल ने आरोपों की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की.

बसवराज बोम्मई की छवि धूमिल करने की कोशिश

आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए सीएम ने कहा कि किसी ने इस मुद्दे पर लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है. बोम्मई ने कांग्रेस के आरोपों पर एक सवाल के जवाब में कहा, "यह कांग्रेस की टूलकिट का नतीजा है, वे झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने किसी को भी नकद तोहफे देने का कोई निर्देश नहीं दिया."

साथ ही में सीएम ने कहा कि मामले की जांच होने दीजिए और सच्चाई बाहर आने दीजिए. उन्होंने यहां तक कहा कि इसके चलते पत्रकारों को चोरों की तरह देखा जा रहा है.

बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस को घेरा

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो विभिन्न लोगों ने कैसे तोहफे दिए यह साफ तौर पर पता है. मीडिया ने इसकी खबरें दी थीं, चाहे वो आईफोन हो या लैपटॉप या सोने के सिक्के. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की क्या नैतिकता है? यह कहना बिल्कुल सही नहीं है कि पत्रकारों को तोहफे दिए गए या सभी पत्रकारों ने तोहफे भी लिए. साथ ही सीएम ने बताया कि कल कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने इसकी बहुत गलत तरीके से व्याख्या की. मैं इसकी निंदा करता हूं.

सीएम ने मीडिया मुख्य संवाददाताओं को घूस दी- शिकायतकर्ता

गौरतलब है कि गैर-सरकारी संगठन जनाधिकार संघर्ष परिषद ने इस आरोप के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ कर्नाटक के लोकयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि सीएम ने दीपावली के तोहफे की आड़ में पत्रकारों को घूस दी है. शिकायतकर्ता आर आदर्श अय्यर, प्रकाश बाबू बी के और विश्वनाथ वीबी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने करीबी सहयोगी के जरिए कई मीडिया घरानों के मुख्य संवाददाताओं को घूस दी और उनमें से कुछ ने अपने संस्थानों के उच्च अधिकारियों को यह सूचना दी और पैसा लौटा दिया.

यह भी पढे़ं: Yamuna News: BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने किया था चैलेंज, यमुना के पानी से नहाए दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget