एक्सप्लोरर

ICMR की स्टडी में दावा, कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ असरदार है कोवैक्सीन

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी में सामने आया है कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ कोवैक्सीन असरदार है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के खिलाफ जंग के बीच एख बड़ी और अच्छी खबर सामने आयी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी में सामने आया है कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ कोवैक्सीन असरदार है.

डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रामक होने की संभावना कम
ऐसा कहा जा रहा था कि भारत में मौजूद कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट बेहद खतरनाक और संक्रामक है. लेकिन सरकारी पैनल इंसाकाग (INSACOG) ने साफ करते हुए कहा है कि डेल्टा से पैदा हुआ डेल्टा प्लस वेरिएंट डेल्टा के मुकाबले कम संक्रामक हो सकता है. इंसाकाग ने यह भी कहा कि एवाई.3 को डेल्टा के नए उप-स्परूप के रूप में चिन्हित किया गया है. इस म्यूटेंट के बारे में अभी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं है, लेकिन इसपर लगातार नजर रखी जा रही है. डेल्टा वेरिएंट का 85 देशों में पता चल चुका है.

डेल्टा वेरिएंट से मामले बढ़ने की चेतावनी
कोविड की इस लहर की आशंका के बीच विशेषज्ञों ने अब चेतावनी दी है कि डेल्टा वेरिएंट से संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं. यह चिकनपॉक्स की तरह आसानी से फैलता है. इंडियन Sars-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार मई, जून और जुलाई में हर 10 कोविड -19 मामलों में से लगभग 8  मामले अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के थे.

कोवैक्सीन, कोविशील्ड टीकों की मिक्स्ड डोज़ पर अध्ययन के लिए मंजूरी की सिफारिश
ICMR की एक विशेषज्ञ समिति ने इस बात की सिफारिश की है कि वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) को कोविड-19 के दो टीकों कोवैक्सीन और कोविशील्ड के मिश्रण के क्लिनिकल परीक्षण की इजाजत दी जाए. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. समिति ने भारत बायोटेक को उसके कोवैक्सिन और प्रशिक्षण स्तर के संभावित एडेनोवायरल इंट्रानैसल टीके बीबीवी154 के परस्पर परिवर्तन पर अध्ययन करने के लिए मंजूरी देने की भी सिफारिश की, लेकिन हैदराबाद स्थित कंपनी को अपने अध्ययन से ‘परस्पर परिवर्तन’ शब्द हटाने को कहा है और मंजूरी के लिए संशोधित प्रोटोकॉल जमा कराने को कहा है.

यह भी पढे़ं

Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा- विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं, लोग चाहते हैं सरकार गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget