एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले

India Coronavirus Cases: भारत में कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं. केरल में सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं.

Coronavirus Cases Today: देशभर में कोरोना संकट अभी भी बरकरार है. पिछले लगातार छह दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40,134 नए कोरोना केस आए और 422 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में सबसे ज्यादा 20,728 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 36,946 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2766 एक्टिव केस बढ़ गए.


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले

केरल में छठे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज
केरल में कोविड मामलों की संख्या में कोई राहत नहीं मिली है. यहां छठे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं. केरल में कोविड के 20,728 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,11,489 हो गई. वहीं 56 और मरीजों की मौत के बाद के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,837 हो गई. आज लगातार छठा ऐसा दिन है, जब प्रदेश में कोविड के 20,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. राज्य में 27 जुलाई से अब तक संक्रमण के 1,28,373 मामले सामने आए हैं.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 16 लाख 95 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 24 हजार 773 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 13 हजार 718 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले

वैक्सीन की 47 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 22 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 46 करोड़ 96 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना टीकाकरण: भारी उतार-चढ़ाव के बीच देश ने हासिल किया जुलाई महीने का लक्ष्य, यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़ा

सीमा विवाद: असम-मिजोरम की सरकारों का नरम रुख, दोनों राज्य के सीएम बोले- बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी! CJP के सौरभ का वीडियो वायरल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लग्जरी पार्टी! CJP के सौरभ का वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget