एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019: टीएमसी सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह पर कुछ इस तरह तंज कसा

तृणमूल कांग्रेस नेता स्वागत रॉय ने सदन संचालन प्रक्रिया 72(1) का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के विरोध के मद्देनजर सदन में इस पर चर्चा न कराई जाए.

नई दिल्ली: लोकसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 भारी हंगामे के बीच पेश किया गया. विपक्ष के सांसदों ने विधेयक को संविधान के विपरीत बताते हुए सदन में रखे जाने का विरोध किया. गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि नया कानून किसी भी तरह संविधान की न तो मूल भावना का विरोध है और न ही किसी अनुच्छेद के खिलाफ.

विपक्ष के सबसे बड़े दल कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह नया विधेयक भारत के संविधान की प्रस्तावना के ही खिलाफ है. अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए असम से सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि अनुच्छेद 371 के प्रावधानों और असम समझौते की शर्तों के खिलाफ है. पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने भी ने विधेयक को विभाजन के बाद बनाए गए भारत के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के विरूद्ध करार दिया.

तृणमूल कांग्रेस नेता स्वागत रॉय ने सदन संचालन प्रक्रिया 72(1) का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के विरोध के मद्देनजर सदन में इस पर चर्चा न कराई जाए. इतना ही नहीं स्वागत रॉय ने गृहमंत्री ने तंज भी किया कि वो नए है इस सदन हैं और उन्हें केवल 6 महीने हुए हैं. उन्हें जानकारी की कमी है. हालांकि तृणमूल सांसद की इस टिप्पणी पर ऐतराज़ जताते हैं विपक्ष ने विरोध किया.

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी नए कानून को संविधान की मूल भावना के खिलाफ दिया. हालांकि इन दलीलों का खंडन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन को भरोसा दिया कि नया अधिनियम संविधान की भावना या अनुच्छेद के खिलाफ नहीं है. अनुच्छेद की समानता के प्रावधान में तार्क आधारित वर्गीकरण की भी जगह है. इसी के आधार पर इंदिरा गांधी ज़रकार ने 1959 की कट ऑफ डेट के साथ बांग्लादेश से आए नागरिकों को स्वीकार किया था. बाद में असम समझौते में भी 1971 की एक कट ऑफ डेट तय की गई बांग्लादेश से आए लोगों को नागरिकता देने के लिए. ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि नागरिकता देने के लिए एक तर्क आधारित वर्गीकरण तय करने का सरकार को अधिकार है.

महत्वपूर्ण है कि प्रस्तावित नागरिकता संशोधन विधेयक के आधार पर बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन आदि धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत में आने पर नागरिकता दी जा सकेगी. शाह ने कहा कि इन तीनों देशों में उपरोक्ता धर्मावलंबियों के साथ धर्म के आधार पर प्रताड़ना हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे',
रिजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे',
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget