एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के फैसले पर जताई नाराजगी, जानें- JDU ने क्यों बदला रुख

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन बिल पर बीजेपी का समर्थन किया है. इससे नाराज होकर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल पर बिहार के सीएम और जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रातों रात अपनी पार्टी के स्टैंड को बदल दिया और इस बिल का समर्थन कर दिया. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी के इस रुख का कड़ा विरोध किया है और ट्वीट कर अपनी असहमति जताई है.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट में लिखा, “जदयू के नागरिकता संशोधन विधेयक को समर्थन देने से निराश हुआ. यह विधेयक नागरिकता के अधिकार से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है. यह पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द पहले पन्ने पर तीन बार आता है. पार्टी का नेतृत्व गांधी के सिद्धांतों को मानने वाला है.”

दरअसल, पिछले साल दिसंबर महीने की ही बात है. जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश ने करीब 45 मिनट तक नागरिकता बिल के खिलाफ पार्टी के अंदर बात कही थी. पार्टी के नेताओं को समझाया था कि यह बिल किस तरह असंवैधानिक है और यह देश के हित में नहीं है. इस बैठक के बाद प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी को नॉर्थ ईस्ट राज्यों के दलों ने संपर्क साधने को भेजा गया. असम जाकर इन दोनों नेताओं ने बातचीत की और नीतीश का उन्हें समर्थन देने की बात कही. उस जेडीयू ने उस वक्त लोक सभा में विरोध किया था जिस वजह से सरकार ने यह बिल राज्य सभा में पेश नहीं किया था. नीतीश अभी तक एनआरसी और नागरिकता बिल के खिलाफ रहे थे पर अचानक ऐसा क्या हुआ जो नीतीश ने स्टैंड बदल दिया.

पिछले महीने विधान सभा में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा था कि एनआरसी के मुद्दे पर वो पार्टी नेताओं से विचार कर रहे हैं और फिर वह अपना स्टैंड बताएंगे. विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि एक रात पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश से संपर्क साधा और राज्य सभा में समर्थन देने को कहा.

नीतीश के पास समर्थन देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने बगैर किसी सार्वजनिक बयान के राज्य सभा में पक्ष में वोट कर दिया. पार्टी के बड़े नेता खासकर प्रशांत किशोर, नीतीश के अचानक पलटने से नाराज हो गए और उन्होंने अपनी बात ट्वीट के जरिए रख दी.

प्रशांत किशोर ने नीतीश पर गांधी की बात करने को लेकर भी चुटकी ली. प्रशांत के करीबी का कहना है कि नीतीश को अपना स्टैंड बदलने से पहले कम से कम अपने कोर ग्रुप के नेताओं को बताना चाहिए कि आखिर किस परिस्थिति में वो बिल का समर्थन कर रहे हैं और दूसरा धारा 370 और अयोध्या मसले पर जो पार्टी का स्टैंड था उसे आगे जारी रखने में क्या हर्ज है. नागरिकता बिल पर जेडीयू के समर्थन से फिलहाल एक बात साफ है कि जेडीयू फिलहाल बीजेपी के दबाव में है क्योंकि बिहार में बीजेपी के सहारे ही नीतीश हैं और नीतीश की एक भी उल्टी चाल उन्हें महंगा पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, समर्थन में 311 जबकि विपक्ष में पड़े 80 वोट

लोकसभा से पास हुए ‘नागरिकता संशोधन बिल’ का पूर्वोत्तर में भारी विरोध, लेकिन क्यों?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget