एक्सप्लोरर

NDA में टूट ने बढ़ाई सहयोगी दलों की टेंशन, चिराग पासवान ने कहा- बीजेपी बनाए कोऑर्डिनेशन कमेटी

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एनडीए संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए.

नई दिल्लीः लोकजन शक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए. चिराग पासवान यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गई. दिल्ली में एनडीए घटक दलों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आज हमें शिवसेना की कमी खली. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सभी घटक दलों ने अपनी चिंताएं रखीं.

चिराग पासवान ने कहा, ''गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एनडीए संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''एनडीए कन्वीनर या एक एनडीए कोआर्डिनेशन कमिटी बनाई जाए ताकि समय-समय पर घटक दलों के बीच बातचीत हो. यह बातचीत न सिर्फ संसद सत्र के दौरान बल्कि बाकी समय में भी हो.''

एलजेपी प्रमुख ने कहा, ''यह चिंता की बात है कि पहले टीडीपी, आरएलएसपी और अब शिवसेना ने एनडीए का साथ छोडा दिया. कन्वीनर या कॉअर्डिनेशन कमिटी से गठबंधन की स्थिति बेहतर होगी. हम सभी (सहयोगी) आगामी सत्र में एक साथ मिलकर काम करेंगे और इस तरह की और बैठकें होनी चाहिए.''

चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी और एलजेपी के बीच सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बनी और दोनों दल अलग-अलग चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

झारखंड चुनाव में एलजेपी बीजेपी से 6 सीटें मांग रही थी. बात न बनने के बाद एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं. यहां पांच चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं.

बाला साहेब पुण्यतिथि: ठाकरे परिवार के जाने के बाद श्रद्धांजलि देने आए फडणवीस, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

AAP के आरोपों पर Ram Vilas Paswan का जवाब, देखिए- खास बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget