एक्सप्लोरर

बाला साहेब पुण्यतिथि: ठाकरे परिवार के जाने के बाद श्रद्धांजलि देने आए फडणवीस, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी पार्क पहुंचकर दिवंगत बाल ठाकरे की 7वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. फडणवसी उद्धव ठाकरे के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

मुंबई: बीजेपी-शिवसेना के बीच तीस साल की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है. बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर आज जो कुछ भी हुआ वो ऐसे ही संकेत दे रहा है. शिवसेना के जन्म के गवाह मुंबई के शिवाजी पार्क में आज जो हुआ वो बीजेपी-शिवसेना की बढ़ती दूरी की कहानी कह रहा है.

श्रद्धांजलि देने ठाकरे परिवार आया लेकिन बीजेपी के नेता उद्धव के जाने के बाद आए. उद्धव ठाकरे और उनका परिवार जब शिवाजी पार्क से निकल गया तब जाकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आए. यही नहीं फडणवीस जब श्रद्धांजलि देने शिवाजी पार्क पहुंचे तो स्मृति स्थल पर मौजूद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए और फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी की.

शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के नजदीक आकर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके (फडणवीस के) नारे -- ‘मैं वापस लौटूंगा (मुख्यमंत्री के रूप में), को मराठी में लगाने लगे.’ साथ ही उन्होंने शिवसेना के परंपरागत नारे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ का नारा भी लगाया.

फडणवीस और उनके काफिले में शामिल कई वरिष्ठ नेता इस पर कोई प्रतिक्रिया दिए बगैर आगे बढ़ गये. फडणवीस के साथ उनके पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी विनोद तावड़े और पंकजा मुंडे ने भी पुष्पांजलि अर्पित की.

कांग्रेस-एनसीपी नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की 7वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. महाराष्ट्र भर से आए हजारों शिव सैनिकों ने पंक्तिबद्ध होकर 'शिवतीर्थ' पर अपने करिश्माई व फायरब्रांड नेता बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी. ठाकरे का 2012 में इसी दिन निधन हो गया था.

बाला साहेब पुण्यतिथि: ठाकरे परिवार के जाने के बाद श्रद्धांजलि देने आए फडणवीस, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

एनसीपी के राज्य अध्यक्ष जयंत पाटिल, पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल और जितेंद्र अव्हाद शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां 'शिवतीर्थ' स्थित है और श्रद्धांजलि अर्पित की. दिवंगत नेता के पूर्व में करीबी रहे भुजबल भावुक दिखाई दिए और उन्होंने दिवंगत ठाकरे के साथ बिताए गए दिनों को याद किया.

सरकार ने कहा- शिवसेना अब विपक्ष का हिस्सा, दोनों सदनों में उनके बैठने की व्यवस्था बदलेगी

एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने भी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. पवार पुणे में थे. उन्होंने कहा कि ठाकरे को उनके साहसी व्यक्तित्व के लिए जाना-जाता है, जिसके जरिए उन्होंने समाज व राजनीति को एक दिशा दी. भाई जगताप सहित कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और महाराष्ट्र के लोगों व राज्य के लिए उनकी सेवाओं को याद किया.

महाराष्ट्र: बाला साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उद्धव ठाकरे, राउत बोले- सीएम शिवसेना का ही होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget