एक्सप्लोरर

चिराग पासवान जल्द उतरेंगे सड़क पर, संघर्ष यात्रा की करेंगे शुरुआत

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़, चिराग पासवान जल्द ही दिल्ली से पटना रवाना होंगे और अब अपना ज़्यादा समय बिहार में बिताएंगे ताकि पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया जा सके.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में टूट के बाद अब सबकी नज़रें चिराग पासवान पर है . सवाल ये उठ रहा है कि चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में पार्टी में हुई बग़ावत के बाद चिराग पासवान अब आगे क्या करेंगे . पार्टी पर कब्ज़ा किस गुट का होगा , ये तो चुनाव आयोग और लंबी क़ानूनी प्रक्रिया के बाद ही तय होगा लेकिन राजनीतिक तौर चिराग का अगला क़दम अहम रहने वाला है . 

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ चिराग पासवान अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं . पार्टी सूत्रों का कहना है कि ख़राब तबियत से उबर रहे चिराग पासवान जल्द ही दिल्ली से पटना रवाना होंगे . चिराग पासवान अब अपना ज़्यादा समय बिहार में बिताना चाहते हैं ताकि पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया जा सके . 

संघर्ष यात्रा पर निकलेंगे चिराग
चिराग पासवान कैम्प का मानना है कि पार्टी में बग़ावत के बावजूद पार्टी के ज़्यादातर वोटर उन्हीं के साथ हैं . इतना ही नहीं , पिता रामविलास पासवान की मृत्यु के कुछ ही महीनों बाद घटे इस घटनाक्रम से लोगों की सहानुभूति भी चिराग पासवान के साथ है . ऐसे में चिराग पासवान जल्द ही लोगों के बीच जाने की योजना बना रहे हैं . सूत्रों के मुताबिक़ पटना पहुंचने के कुछ दिनों के भीतर ही चिराग पासवान बिहार की यात्रा पर निकलेंगे . इस यात्रा को ' संघर्ष यात्रा ' का नाम दिए जाने की संभावना है . इस यात्रा का मक़सद पूरे बिहार में घूम घूमकर बिहार फर्स्ट बिहारी फ़र्स्ट विजन डोकुमेंट का प्रसार करना और लोगों की समस्याएं सुनना है . 

हाजीपुर से हो सकती है शुरुआत
संघर्ष यात्रा की शुरुआत हाजीपुर से किए जाने की संभावना है जो चिराग पासवान के पिता और लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान का लोकसभा क्षेत्र हुआ करता था . रोचक बात ये है कि फ़िलहाल चिराग के चाचा पशुपति पारस ही हाजीपुर से सांसद हैं . लिहाज़ा हाजीपुर से यात्रा की शुरुआत कर चिराग एक तीर से कई निशाना साधना चाहते हैं . सूत्रों का ये भी कहना है कि चिराग पासवान अपना ज़्यादातर समय बिहार में ही बिताएंगे . 

LJP की कमान संभालते ही एक्शन में आए पशुपति पारस, JDU अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget