एक्सप्लोरर

LJP की कमान संभालते ही एक्शन में आए पशुपति पारस, JDU अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

एलजेपी में टूट की खबर सामने आने के बाद से लगातार  ऐसा कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की वजह से एलजेपी में बगावत हुई है. चिराग पासवान ने भी जेडीयू पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया था.

पटना: एलजेपी के दो हिस्सों में बंटने के बाद बीते चार दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को एलजेपी के बागी गुट के नेता पशुपति पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. पार्टी कार्यालय में पीसी कर इस बात की जानकारी दी गई. इधर, पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद पशुपति पारस एक्शन में आ गए हैं. मिली जानकारी अनुसार पशुपति पारस जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से मुलाकात करेंगे. 

जेडीयू पर लग रहे थे आरोप 

बता दें कि एलजेपी में टूट की खबर सामने आने के बाद से लगातार  ऐसा कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की वजह से एलजेपी में बगावत हुई है. चिराग पासवान ने भी जेडीयू पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया था. हालांकि, पशुपति पारस समेत बागी गुट के नेता इस बात को लगातार नकार रहे थे. लेकिन पार्टी में टूट के बाद नीतीश के करीबी नेताओं ललन सिंह और महेश्वर हजारी का दिल्ली में पशुपति से मिलना और अब पशुपति पारस का जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना, इस ओर इशारा कर रहा है कि कहीं न कहीं का टूट का जेडीयू से कोई कनेक्शन है.

गौरतलब है कि परिवार और पार्टी में चल रहे विवाद के बीच चिराग पासवान ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. पीसी के दौरान उन्होंने अपने चाचा पशुपति पारस पर धोखा देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, " पापा (रामविलास पासवान) के जाने से अनाथ नहीं हुआ था. आज अनाथ महसूस कर रहा हूं. वो (पशुपति पारस) मुझे एक बार बोलते, मैं पद छोड़ देता." वहीं, चिराग ने सीधे तौर पर जेडीयू पर उनकी पार्टी को तोड़ने का भी आरोप लगाया था.

चिराग के इस आरोप पर जेडीयू ने पलटवार किया था. पार्टी प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा था, " वाह, बुझे हुए चिराग, आपसे खुद पार्टी नहीं संभली क्योंकि आप उस लायक नहीं थे, काबिलियत नहीं थी. पार्टी हाथ से फिसल गई, टूट गई तो आरोप जनता दल यूनाइटेड पर लगा रहे हैं. आपके पिता (रामविलास पासवान) जब तक थे,  तब तक पार्टी संभली क्योंकि उनमें काबिलियत थी, उसके बाद नहीं संभली क्योंकि आप नाकाबिल हैं. तो इसमें जेडीयू कहाँ से आ गई."

यह भी पढ़ें -

सवालों का जवाब नहीं दे पाए पशुपति पारस, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही उठकर गए बाहर

पशुपति पारस बने LJP के अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget