एक्सप्लोरर

Chinese Manjha: गले में तेज जलन और दर्द महसूस हुआ... बहने लगी खून की धार, चाइनीज मांझे से बाइक सवार MBA छात्र की कटी गर्दन

Chinese Manjha News: चाइनीज मांझे से बुरी तरह जख्मी युवक का नाम अभिनव (Abhinav) है, जिसकी उम्र 22 साल है और वह एमबीए का छात्र (MBA Student) है.

Delhi Chinese Manjha: दिल्ली पुलिस की तमाम कवायदों के बावजूद चीनी मांझे (Chinese Manjha) पर किसी भी तरह की रोकथाम नहीं लग पा रही है. नतीजा ये निकला कि एमबीए का एक छात्र (MBA Student) चीनी मांझे की चपेट में आने की वजह से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. ताजा घटना दिल्ली में शाहदरा (Shahdara District) के जगतपुरी थाना इलाके की है. जहां रविवार देर शाम बाइक सवार एक युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई. युवक मैक्स अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

चाइनीज मांझे से बुरी तरह जख्मी युवक का नाम अभिनव है, जिसकी उम्र 22 साल है और वह एमबीए का छात्र है. वह अपने माता पिता के साथ बदरपुर इलाके में रहता है. रविवार शाम को वह सुख विहार में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर आया था. 

चाइनीज मांझे का कहर

राजधानी दिल्ली में चीनी मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस के अनुसार ‌अभिनव की बड़ी बहन अपने पति के साथ पूर्वी दिल्ली के सुख विहार इलाके में रहती है. रविवार को वह अपनी बहन और जीजा से मिलने के लिए आया हुआ था. शाम लगभग 6.30 बजे अभिनव अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह चित्रा विहार के सामने पहुंचा, उसे गर्दन में तेज जलन और दर्द महसूस हुआ. इससे पहले वह कुछ समझ पाता खून की धार बहने लगी, तभी उसे पता चला कि चीनी मांझे से उसकी गर्दन कट गयी है. 

एमबीए छात्र अस्पताल में भर्ती

चाइनीज मांझे (Chinese Manjha) से बुऱी तरह से घायल अभिनव (Abhinav) देखते ही देखते बाइक से नीचे गिर गया. उसके गिरते ही राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अभिनव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले की जानकारी पुलिस द्वारा अभिनव के परिजनों को भी दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कौन चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहा था. सीसीटीवी कैमरों (CCTV) से भी मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें:

West Bengal News: इंडियन म्यूजियम में फायरिंग का मामला, कोर्ट ने आरोपी CISF हेड कांस्टेबल को पुलिस हिरासत में भेजा

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर लड़कियों की फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों से करते थे ठगी, हत्थे चढ़ा शातिर गिरोह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget