एक्सप्लोरर

10 साल बाद क्यों धड़ल्ले से बिकने लगा चाइनीज गार्लिक? भारत के कोर्ट भी परेशान, जान लें कितनी घातक है चीनियों की ये चाल?

जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया कि चीनी लहसुन में देसी लहसुन की तुलना में ज्यादा पेस्टीसाइड इस्तेमाल होते हैं, जिसकी वजह से यह शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकता है.

दस साल पहले बैन हो चुका चीनी लहसुन भारत की सब्जी मंडियों में फिर से बिकना शुरू हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस पर चिंता जताई है और उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र से पूछा है कि कैसे ये बाजारों में पहुंच गया, इसका स्त्रोत क्या है और क्या इसे रोकने के लिए कोई कवायद भी की गई है? साल 2014 में चीनी लहसुन को बैन करने का सबसे बड़ा कारण यही था कि ये बेहद खतरनाक है और इसमें इस्तेमाल होने वाले पेस्टीसाइड कई गंभीर बीमारियों के कारण बन सकते हैं. 

चीन लहसुन का सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन इसके लहसुन लेकर पता चला है कि इसमें पेस्टीसाइड्स का स्तर काफी ज्यादा होता है. दस साल बाद जब फिर से बाजारों में लहसुन दिखाई दिया तो एडवोकेट मोतीलाल यादव ने एक जनहित याचिका दाखिल की और चिंता जताई कि बैन के बावजूद ये बाजारों में कैसे पहुंच गया. चीनी लहसुन क्यों शरीर के लिए इतना खतरनाक है और ये कैसे पता चलेगा कि चीनी लहसुन कौन सा है, आइए जानते हैं.

चीनी लहसुन क्यों है इतना हानिकारक?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया है कि कीड़ों से बचाने के लिए छह महीनों तक इस पर मिथाइल ब्रोमाइड छिड़का जाता है, जिसकी वजह से इसमें पेस्टीसाइड का लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है. इस वजह से इससे पेंट में इंफेक्शन और अल्सर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है. ये किडनी पर भी बुरा असर ड़ालता है, लेकिन कीमत के मामले में यह देसी लहसुन से सस्ता है. यही वजह है कि प्रतिबंधों के बावजूद यह धड़ल्ले से बेचा रहा है.

एक और प्रोफेसर ने बताया कि चीनी लहसुन में वे लाभकारी चीजें मौजूद नहीं होती हैं, जो देसी लहसुन से मिलती हैं. एलीसीन (Allicin) नाम का बेहद महत्वपूर्ण पदार्थ इसमें नहीं होता. एलीसीन ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करता है और साथ ही ये एक नेचुरल एंटीबायोटिक है, जो रोग प्रतिरोध क्षमता (Immunity Power) को बढ़ाता है. उन्होंने बताया कि चीनी लहसुन में इसकी मात्रा बेहद कम होती है. प्रोफेसर ने बताया कि चाइनीज गार्लिक पर हानिकारक क्लोरीन की कोटिंग की जाती है, जो इसे कीड़े-मकोड़ों से बचाती है और इसमें अंकुरण को रोकने के अलावा इसको सफेद रखने में भी मदद करती है.  

चीनी लहसुन को कैसे पहचानें?
सब्जी मंडियों में लहसुन की बहुत वैराइटी दिखती हैं, ऐसे में बस कुछ बातों का ख्याल रखकर चीनी लहसुन खरीदने से बचा जा सकता है. यह रंग, आकार और गंध हर तरह से देसी लहसुन की तुलना में काफी अलग होता है. इसका कलर हल्का सफेद और गुलाबी होता है और साइज में काफी बड़ा होता है. इसकी कलियां आकार में बड़ी होती हैं. मतलब देसी कली की एक कली से यह दोगुनी या उससे भी ज्यादा बड़ी हो सकती है. वहीं, देसी लहसुन का रंग सफेद या ऑफ वाइट कलर हो सकता है, लेकिन आकार में छोटा होता है. इसके अलावा, चीनी लहसुन की गंध बहुत हल्की होती है, वहीं देसी गार्लिक तेज गंध वाला होता है.

चीनी लहसुन की बिक्री पर क्या बोला इलाहाबाद हाईकोर्ट?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के नामित अधिकारी को शुक्रवार (27 सितंबर, 2024) को तलब कर पूछा है कि बैन किया गया चीनी लहसुन अब भी बाजार में कैसे उपलब्ध है. कोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्र की ओर से पेश हुए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सूर्य भान पांडेय से देश में ऐसी चीजों के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूद सटीक व्यवस्था के बारे में भी सवाल किए और पूछा कि लहसुन कैसे देश में पहुंचा, उसका पता लगाने के लिए सरकार ने क्या किया है.

जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओ पी शुक्ला की पीठ ने याचिकाकर्ता मोतीलाल यादव की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर यह आदेश पारित किया. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि चीनी लहसुन के हानिकारक प्रभावों के कारण देश में इस पर प्रतिबंध है. कोर्ट को बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद, लखनऊ सहित पूरे देश में ऐसा लहसुन आसानी से उपलब्ध है. याचिकाकर्ता ने अदालती कार्यवाही के दौरान जजों के समक्ष लगभग आधा किलो चीनी लहसुन के साथ-साथ सामान्य लहसुन भी पेश किया था.

यह भी पढ़ें:-
MUDA Case: कर्नाटक CM को झटका! FIR पर कांग्रेस चीफ ने किया बचाव- सिद्धारमैया के...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget