एक्सप्लोरर

चीन ने पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे का ‘कड़ा विरोध’ किया

अरुणाचल को चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है और इसी राय को पुख्ता तरीके से पेश करते हुए चीन ने पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे का विरोध किया है.

बीजिंग: चीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश दौरे का ‘कड़ा विरोध’ किया है. अरुणाचल को चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है. चीन ने कहा कि वो भारत के साथ डिप्लोमैटिक प्रोटेस्ट दर्ज कराएगा. मोदी के आज अरुणाचल दौरे की खबरों के बारे में पूछने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुयांग ने कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा के सवाल पर चीन का रुख साफ है.’’

सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने गेंग के हवाले से खबर दी, ‘‘चीन की सरकार ने कभी भी अरुणाचल प्रदेश को (भारत के हिस्से के तौर पर) मान्यता नहीं दी और वो भारतीय नेताओं के इस इलाके के दौरों का पूरी तरह विरोध करता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीय पक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे.’’ गेंग ने कहा कि विवादों का सही तरीके से मैनेजमेंट करने के लिए भारत और चीन के बीच आम सहमति है, दोनों पक्षों के बीच बातचीत और विचार-विमर्श के जरिये जमीन विवाद सुलझाने पर काम कर रहे हैं.

गेंग ने कहा, ‘‘चीनी पक्ष भारतीय पक्ष से आग्रह करता है कि इसकी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करें और आम सहमति का पालन करें. साथ ही ऐसा कोई काम करने से बचे जिससे सीमा विवाद और जटिल हो जाए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन के बीच 'अवैध' मैकमोहन लाइन और परंपरागत सीमा के बीच स्थित ये तीन इलाके हमेशा से चीन का हिस्सा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने 1914 में मैकमोहन लाइन खींच इन इलाकों को भारतीय क्षेत्र में शामिल करने की कोशिश की थी.

आपको बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय नेताओं के दौरे का नियमित रूप से विरोध करता है और राज्य पर अपना दावा करता है. भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर विवादित क्षेत्र है. दोनों पक्षों के बीच मुद्दे के समाधान के लिए 20 दौर की वार्ता हो चुकी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget