एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने अस्पताल में बनायी चाय, वीडियो कांफ्रेंस से की कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कैबिनेट मीटिंग ली है. जिस दौरान उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में अपना काम स्वंय कर रहे हैं.

भोपालः कोरोना के इलाज के लिये भोपाल की चिरायु अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अब अपने हाथ से चाय बना रहे हैं और कपड़े धो रहे है. यह जानकारी शिवराज सिंह ने ही आज कैबिनेट बैठक के दौरान अपने मंत्रीमंडल के साथियों को दी. शिवराज अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंस से कैबिनेट मीटिंग कर रहे हैं और अपने अनुभव सुना रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज ने कैबिनेट में बताया कि कल से बुखार की शिकायत नहीं हुई और खांसी भी नियंत्रित है. शिवराज ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि वह अपने कपड़े स्वयं धो रहे हैं. विगत समय में हुए हाथ के ऑपरेशन पर कहा कि कपड़े धोने से हाथ में आराम मिल रहा है औऱ अब मुट्टी ठीक तरह से बंद होने लगी है.

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि 'हमें अपने छोटे-मोटे काम स्वयं करते रहना चाहिए. कोरोना से बिल्कुल घबराने को जरूरत नहीं है, समय पर सचेत होकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है. कोरोना समय पर पता चल जाए तो लाइलाज़ बीमारी नहीं है, सर्दी, ज़ुखाम और बुखार की तरह ही है.'

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि 'इस संक्रमण से डर तभी है जब यह फेफड़ों तक पहुंच जाए. यदि किसी को लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकों का परामर्श लें जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके. मैंने मंत्रीगणों से संवाद कर कोरोना की स्थिति का जायज़ा लिया है.'

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. सीएम कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं. यहीं से ही सरकारी कामों को निपटा रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने ट्वीट करके शिवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए तंज भी कसा है.

इसे भी देखेंः Coronavirus: बीजेपी सांसद जसकौर मीणा बोलीं- राम मंदिर बनते ही देश से भाग जाएगा कोरोना

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना से 1.50 लाख मौतें, लगातार 22वें दिन आए 50 हजार से ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget