एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार का कोल माफ़ियाओं पर बड़ा एक्शन, प्रदेश भर में छापेमारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कोल माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है. राज्य के कई जिलों में 50 अधिकारियों की 10 टीमों छापेमारी कर रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने कोल यानी कोयले में हो रही हेराफेरी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ में इन दिनों कोयले को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है. एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कोयले पर धांधली का आरोप लगाया था.

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा था प्रदेश में कोयले के नाम पर गब्बर सिंह टैक्स लिया जा रहा है. इधर आज छत्तीसगढ़ सरकार ने कोल माफ़ियाओं पर बड़ा एक्शन ले लिया. सरकार ने ये संदेश देने की कोशिश की है कि कोयले को लेकर जो शिकायत सामने आ रही थी इस पर सरकार गंभीर है. ऐसे में बड़ा एक्शन लिया गया है. 50 अधिकारियों की 10 टीम बनाकर 4 जिलों में छापेमार कार्यवाही की जा रही है. इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. टीम अचानक कोल वाशरी, कोल डिपो पर पहुंच कर जांच कर रही है.

10 टीम में 50 अधिकारी शामिल हैं

राज्य सरकार ने कोल का काम करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए चार विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई है. इसमें खनिज, राजस्व, पर्यावरण और जीएसटी विभाग संयुक्त रुप से शामिल है. ये टीम कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों में अधिकतर कोल वाशरी और कोल डिपो की जांच कर रही है. वहीं बताया जा रहा है ये टीम गतौरा और हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिन्द मल्टी, क्लीन कोल वाशरियों और गतौरी स्थित सत्या पावर कोल वाशरी, फील वाशरी में जांच करने के लिए पहुंची है.

पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी लगाए थे आरोप
 
इससे पहले कोल माफिया को लेकर राज्य में जमकर सियासी बवाल मचा था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक दिन पहले ही कांग्रेस सरकार पर कोल माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है की 'कोयले में हो रही गड़बड़ी को लेकर 10 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुका हूं. ये सरकार खुलेआम प्रति टन 25 रुपए लेने का काम कर रही है. ये बच्चा-बच्चा जनता है. यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है.' इधर आज राज्य सरकार ने कोयले का काम कर रहे लोगों पर बड़ा एक्शन ले लिया.

बीजेपी नेता ओपी चौधरी पर भी हो चुकी है FIR

कुछ महीने पहले बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था और राज्य सरकार पर कोल माफ़ियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. इस वीडियो की जांच के लिए बिलासपुर आईजी ने टीम गठित कर 7 बिंदुओं में जांच के निर्देश दिए थे. इसके बाद पिछले महीने कांग्रेस नेता मधुसूदन दास ने वीडियो फर्जी बताकर कोरबा जिले में शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Visit: पीएम मोदी वाराणसी को देंगे 'रात्रि बाजार' की सौगात, कला और संस्कृति से भरपूर होगा मार्केट

Chhavi Mittal Trolls: 'कैंसर' की वजह से छवि मित्तल हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब, बोलती हुई बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget