एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से मांगा मुफ्त में कोरोना का टीका, बीजेपी ने लगाया ये आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के संकल्प पत्र में बीजेपी ने बिहार के मतदाताओं से ये वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बिहार में आती है, तो वो बिहार की जनता को मुफ्त में कोरोना का टीका देंगे. जिसके बाद पूरे देश में ये चर्चा होने लगी थी की जिस राज्य में चुनाव होगा क्या वहीं के लोगों को कोरोना का मुफ्त टीका मिलेगा.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख छत्तीसगढ़ को कोरोना का टीका निशुल्क में देने का आग्रह किया है. सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को आदिवासी राज्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुफ्त कोरोना टीका देने का आग्रह किया है.

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुफ्त टीका का हुआ था जिक्र

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के संकल्प पत्र में बीजेपी ने बिहार के मतदाताओं से ये वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बिहार में आती है, तो वो बिहार की जनता को मुफ्त में कोरोना का टीका देंगे. जिसके बाद पूरे देश में ये चर्चा होने लगी थी की जिस राज्य में चुनाव होगा क्या वहीं के लोगों को कोरोना का मुफ्त टीका मिलेगा. बीजेपी पर तब लोगों ने सवाल खड़े किए थे और उस समय कांग्रेस पार्टी ने सरकार से सवाल भी पूछे थे.

बिहार चुनाव के बाद ये सवाल लोगों ने पूछना बंद कर दिया था. अब जब बिहार में चुनाव हो चुके हैं और नतीजे भी आ गए हैं. इस बीच मुफ्त कोरोना का टीका का जिक्र कर सीएम भूपेश बघेल ने बिहार के लोगों की भी याद दिला दिया है की बिहार में तो मुफ्त कोरोना टीका लगवाने का वादा बीजेपी ने कर ही दिया था और अब तो सरकार भी आ गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पूरी तरह से तैयार है.

पीएम मोदी से अनुरोध है की उक्त कार्यक्रम में कृपया छत्तीसगढ़ को जो प्रमुख रूप से आदिवासी बाहुल्य राज्य है प्राथमिकता से पहले चरण में शामिल करते हुए कोविड-19 टीकाकरण निशुल्क प्रदान करें. इस टीकाकरण के लिए राज्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस बल राजस्व विभाग शहरी विकास विभाग ग्रामीण पंचायत विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स और मीडिया कर्मियों जैसे कोरोना योद्धाओं को भी सम्मिलित करना चाहेगा.

बीजेपी ने कहा मुख्यमंत्री अपनी स्थिति साफ करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुफ्त कोरोना टीका की मांग पर बीजेपी के प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है की सीएम भूपेश बघेल ने कहा था की केंद्र कोरोना के टीका मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे जिसके बाद छत्तीसगढ़ अपने स्तर पर कोरोना के टीका की व्यवस्था कर लेगा. केंद्र सरकार तो इस विषय में फैसला लेगी ही और सभी के लिए टीका की व्यवस्था करेगी लेकिन सीएम अपनी बात पर यदि कायम हैं तो कर लें टीका की व्यवस्था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget