एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए वोटिंग आज, कई VIP कैंडिडेट्स डालेंगे वोट, जानिए कौन कितने बजे करेगा मतदान

Chhattisgarh Election News: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के तहत बाकी बची 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है. पहले चरण में 20 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब 3 दिसंबर को मतगणना है.

Chhattisgarh Election 2023 News: मध्य प्रदेश (एमपी) और छत्तीसगढ़ वोटिंग के लिए तैयार है. एमपी में जहां आज (17 नवंबर) पहले चरण में ही राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान है तो वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों के लिए वोटिंग है. पोलिंग सेंटरों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी.

इन पोलिंग सेंटरों पर जहां एक तरफ आम लोग वोट डालेंगे तो वहीं, दूसरी तरफ दोनों प्रदेशों में कुछ वीआईपी वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यहां हम आपको छत्तीसगढ़ के वाईआई वोटर और उनके मतदान करने का समय बता रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में ऐसा होगा VIP वोटर्स के मतदान का समय

  • सीएम भूपेश बघेल दुर्ग जिले के कुरूदढिह गांव में अपने परिवार के साथ सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच वोट डालने जाएंगे.
  • बीजेपी सासंद विजय बघेल दुर्ग में सेक्टर 5 बीएसपी स्कूल सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच अपने परिवार के साथ वोट डालने जाएंगे.
  • छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग जिले के फव्वारा गांव में सुबह 10 बजे से 11 के बीच अपने परिवार के साथ वोट डालने जाएंगे.
  • बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे दुर्ग में सुबह 10 बजे गुरुनानक भवन में वोट डालने जाएंगी.
  • डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव सुबह 8 बजे अंबिकापुर के बाबूपारा में वोट डालने जाएंगे.
  • बृजमोहन अग्रवाल रायपुर में वोट करेंगे.
  • छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा रायपुर शहर के लाभांडी इलाके के सरकारी स्कूल में सुबह 7:30 घर से पूजा पाठ कर वोट डालने जाएंगे.
  • केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ में मतदान करेंगी.
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर में शेफर्ड स्कूल में वोट डालेंगे.
  • नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सुबह 8 बजे वार्ड नंबर-3, नैला सरकारी सरकारी स्कूल, जांजगीर चांपा ज़िले में वोट डालेंगे.
  • कांग्रेस नेता चरणदास महंत बिसाहूदास महंत स्कूल, सारागांव, सक्ति में वोट डालेंगे.
  • रायपुर सांसद सुनील सोनी आज दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप स्कूल सदर बाजार में मतदान करेंगे.
  • रायपुर पश्चिम विधानसभा से बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत सुबह 9 बजे चौबे कॉलोनी पूर्व माध्यमिक शाला भवन में वोट डालने जाएंगे.
  • पूर्व आईएएस और बीजेपी महासचिव ओपी चौधरी सुबह 7:30 बजे रायगढ़ जिले के केलो विहार में वोटिंग करेंगे.

ये भी पढ़ें

Personal Loan Rules: अब पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने में होगी दिक्कत, आरबीआई ने इन नियमों को कर दिया टाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget