एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र, बोले- कांग्रेस को नक्सलवाद में क्रांति दिखती है

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर इशारों-इशारों में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को नक्सलियों में क्रांति नजर आती है. ऐसी विकृत सोच रखने वाले लोग कभी किसी का विकास नहीं कर सकते.

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया. बीजेपी ने किसानों, महिलाओं और युवाओं पर घोषणापत्र केंद्रित रखा है. मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा, 12वीं तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें और वर्दी दी जाएगी. पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिए जाएंगे.

इस दौरान अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर इशारों-इशारों में निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''जिस पार्टी को नक्सलियों में क्रांति नज़र आती है. ऐसी विकृत सोच रखने वाले लोग कभी किसी का विकास नहीं कर सकते. लेकिन बीजेपी को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग, व्यापार आदि के विकास में क्रांति नज़र आती है.'' कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर अर्बन नक्सलियों को समर्थन देने का आरोप लगाया था.

अमित शाह ने कहा, ''रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है, सफल प्रयास किया है. हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है, रमन सिंह ने नक्सलवाद को करीब करीब खत्म कर दिया है.'' शाह ने कहा कि अभी एक मणिकंचन योग है. केंद्र में मोदी की सरकार है और राज्य में रमन सिंह की सरकार है और ये दोनों सरकार राज्य को और आगे ले जाएंगी.

बीजेपी अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार के कामकाज को गिनाते हुए कहा कि किसानों को अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना. रमन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने एक रुपए किलो चावल, निःशुल्क नमक, निःशुल्क साइकिल और चरण पादुकाएं वितरित करने का कार्य किया.

शाह ने कहा, ''छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों तक 24 घंटे बिजली, शुद्ध पानी, पक्की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवहन सेवाओं का विस्तार करना रमन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की बड़ी उपलब्धि है.''

PM मोदी बोले- AC कमरों में रहकर आदिवासी बच्चों की जिंदगी बर्बाद करते हैं 'अर्बन नक्सली'

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को होने वाले पहले चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा. आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. पहले चरण के तहत 18 नक्सली प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं. सूबे में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. राज्य विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं.

संकल्प पत्र की खास बातें- - अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों के छात्रवृति के लिए नई योजना शुरू की जाएगी. - कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी - 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस और किताबें दी जाएगी. - मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्कूटी दिया जाएगा. - 60 साल से अधिक आयु के लघु और सीमांत किसानों व भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा. - महिलाओं को अपने व्यापार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget