एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, आदिवासी नेता अमरजीत भगत बने मंत्री

कभी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे अमरजीत भगत ने जोगी द्वारा अलग पार्टी बनाने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ी. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. राज्य के 13वें मंत्री के रूप में आदिवासी नेता अमरजीत भगत ने मंत्री पद की शपथ ली. राजधानी रायपुर स्थित राजभवन के दरबार हाल में आज शाम सरगुजा इलाके के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरजीत भगत ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.

51 साल के भगत राज्य के 13 वें मंत्री हैं. भगत राज्य के प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं. वह साल 2003 से लगातार सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक हैं. कभी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे भगत ने जोगी द्वारा अलग पार्टी बनाने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ी. वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं. राज्य में 15 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस ने बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर सत्ता प्राप्त की है. राज्य विधानसभा में कांग्रेस की 90 में से 68 सीटें हैं.

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल ने बीते दिसंबर माह की 17 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस दौरान मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल रहे टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री बघेल ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. इस दौरान नौ विधायकों रवीन्द्र चौबे, प्रेमसाय सिंह टेकाम, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, शिव कुमार डहरिया, महिला विधायक अनिला भेंडिया, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार और उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं एक पद रिक्त छोड़ दिया गया था.

माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बघेल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. अमरजीत भगत के शपथ लेने के बाद अब राज्य में आदिवासी समाज से चार मंत्री हो गए हैं. इससे पहले प्रेमसाय सिंह, कवासी लखमा और अनिला भेंडिया, भूपेश मंत्रिमंडल में शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्रिमण्डल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

जल्द बदला जा सकता है मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, खुद सीएम कमलनाथ ने दिए स्पष्ट संकेत

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget