एक्सप्लोरर

करीबियों के नाम पर प्रॉपर्टी, दुबई की कंपनियों के जरिए हेरफेर... 15 ठिकानों पर ED की रेड के बाद छांगुर बाबा के खुले चौंकाने वाले राज 

ईडी ने धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एजेंसी ने बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई में एक साथ छापेमारी कर 60 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है.

Chhangur Baba Network in India and UAE: धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन शाह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन और बेनामी संपत्तियों का खुलासा किया है. इस घोटाले में 22 बैंक अकाउंट्स, भारत और यूएई में दर्जनों संपत्ति सौदों और फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी जैसे दस्तावेजों के जरिये ब्लैक मनी को व्हाइट करने की साजिश रची गई थी.

ED ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई स्थित 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए जो दर्शाते हैं कि अपराध से प्राप्त धन का इस्तेमाल महंगी अचल संपत्तियों की खरीद और निर्माण कार्यों में किया गया. जांच में सामने आया है कि सभी संपत्तियां छांगुर बाबा के नाम पर नहीं बल्कि उनके करीबी नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के नाम पर दर्ज हैं ताकि मालिकाना हक को छिपाया जा सके.

ED की जांच में क्या-क्या मिला?

एजेंसी की जांच में विदेशी कंपनियों और संपत्ति सौदों की एक लंबी चेन का खुलासा हुआ है. छांगुर बाबा का संबंध दुबई स्थित दो कंपनियों कृष्णा इंटरनेशनल FZE और यूनाइटेड मरीन FZE से मिला है. इन कंपनियों के माध्यम से फॉरेन करंसी की संदिग्ध हेराफेरी के प्रमाण मिले हैं. इसके अलावा जांच में सामने आया कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अकाउंट, हबीब बैंक AG ज्यूरिख, और RAK इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (UAE) के जरिए भी पैसों का लेनदेन किया गया.

ED के दस्तावेजों में लखनऊ स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट भी शामिल है, जिसमें Aasvi मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (बलरामपुर) की स्ट्रक्चरल वायबिलिटी पर रिपोर्ट दी गई है. इस अस्पताल को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई है. ED ने मुंबई और वसई में दर्जनों संपत्ति सौदों की पड़ताल की है जिनमें से कई को बेनामी तरीके से खरीदा बताया गया है.

इनमें वसई SRO में दर्ज Sale Deed No. 111/2012, Ghanshyam Kanhaiyalal Rohra के नाम Sale Deed No. 389/2014, छांगुर बाबा के पक्ष में Sale Deed No. 7212/2016 (मुंबई कुर्ला-II), Runwal Greens प्रोजेक्ट से जुड़ा ड्राफ्ट सेल डीड भी शामिल है. इसके अलावा 24 जुलाई 2017 को वसरामभाई पटेल और नासिर वदीलाल के बीच संपत्ति से जुड़े दो अहम समझौते हुए, जिसके बाद वदीलाल ने अपरिवर्तनीय पावर ऑफ अटॉर्नी छांगुर बाबा के पक्ष में जारी किया. यह सारे दस्तावेज वास्तविक स्वामित्व छिपाने के लिए की गई लेयरिंग को दर्शाते हैं.

चांद औलिया दरगाह से चल रहा था धर्मांतरण नेटवर्क 

मुंबई में छांगुर बाबा के करीबी शहजाद शेख के आवास से मिली जानकारी ने मामले को और पुख्ता कर दिया. शेख के बैंक अकाउंट से 2 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन पकड़े गए हैं, जो नवीन रोहरा के अकाउंट से ट्रांसफर किए गए थे.

शेख ने बांद्रा (ई) के कनकिया पैरिस प्रोजेक्ट में अपनी पत्नी के नाम पर फ्लैट खरीदा था, जबकि महीम स्थित एक अन्य फ्लैट शेख के नाम पर है जिसमें उसकी बहन रह रही है. इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट ED ने जब्त कर लिए हैं. शेख को अगले सप्ताह लखनऊ ED कार्यालय में समन किया गया है.

जांच में यह भी सामने आया है कि बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह से छांगुर बाबा और उनके सहयोगी धर्मांतरण का एक संगठित नेटवर्क चला रहे थे. यह नेटवर्क अनुसूचित जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू समुदाय के लोगों को आध्यात्मिक उपचार और सामाजिक कल्याण के नाम पर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था. इन गतिविधियों में विदेशी नागरिकों की भी भागीदारी सामने आई है.

ये भी पढ़ें: 

पहलगाम हमले के बाद 72 घंटे में पेश किए सबूत, TRF को आतंकी संगठन घोषित करने में भारत ने अमेरिका की यूं की मदद

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget