एक्सप्लोरर

Chandrababu Naidu Arrest: पिता की गिरफ्तारी को लेकर सीएम जगन मोहन पर बरसे नारा लोकेश, 'करप्शन चंद्रबाबू नायडू के खून में नहीं'

Chandrababu Naidu Son: चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था. नायडू पर कौशल विकास निगम घोटाले में शामिल होने का आरोप है.

Chandrababu Naidu In Jail: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी पर उनके बेटे नारा लोकेश ने जगन मोहन रेड्डी पर सियासी हमला बोला है. लोकेश ने आंध्र प्रदेश के वर्तमान सीएम पर चंद्रबाबू नायडू को झूठे आरोपों में जेल भेजने का आरोप लगाया है. लोकेश ने कहा कि टीडीपी के लिए ये संकट नया नहीं है.

पीटीआई के मुताबिक, राजामहेंद्रवरम में मीडिया से बात करते हुए लोकेश ने कहा, 'पार्टी ने अतीत में कई संकटों का सामना किया है. हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी लड़े हैं, ये बस स्पीड ब्रेकर है.' उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू की मैराथन पदयात्रा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी और मामला सुलझ जाने के बाद फिर शुरू होगी.

'चंद्रबाबू नायडू के खून में भ्रष्टाचार नहीं'

लोकेश ने कहा, 'चंद्रबाबू नायडू के खून में भ्रष्टाचार नहीं है. वे देश की मशहूर शख्सियत हैं. जगन (आंध्र प्रदेश सीएम) ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू को जानबूझकर झूठे आरोपों में जेल में डाला है. सभी दूसरे नेताओं ने मुझे फोन करके अपना समर्थन दिया है.' समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.

हत्या के केस को लेकर किया बड़ा दावा

लोकेश ने आगे कहा, 'जगन क्या आप बता सकते हैं कि आपके खिलाफ असल में कितने केस हैं.' टीडीपी नेता ने दावा किया कि कडपा से वाईएसआर कांग्रेस सांसद अविनाश रेड्डी ने उन्हें हत्या के एक मामले में बचाया था.

कोर्ट ने नायडू को भेजा जेल

टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश सीआईडी ने शनिवार (9 सितंबर) को नंदयाल से गिरफ्तार किया था. नायडू पर कौशल विकास निगम से संबंधित घोटाले में शामिल होने का आरोप है. नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी विशेष बस में सो रहे थे.

गिरफ्तारी के अगले दिन रविवार को नायडू को विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहं उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नायडू को कड़ी सुरक्षा के साथ विजयवाड़ा से लगभग 200 किलोमीटर दूर राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल ले जाया गया है. पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि चंद्रबाबू नायडू देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर जेल पहुंचे.

यह भी पढ़ें

Chandrababu Naidu Arrest: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से पहली घरेलु फ्लाइट की हुई शुरुआत, कब यहां से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानें पूरा प्लान
जेवर एयरपोर्ट से पहली घरेलु फ्लाइट की हुई शुरुआत, कब यहां से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानें पूरा प्लान
सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर 14 और ATF पर बढ़ाई 12.5 रुपये लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी, आप पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर 14 और ATF पर बढ़ाई 12.5 रुपये लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी, आप पर क्या होगा असर?
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर जमकर पैसा लुटाएंगे ट्रंप, 300 अरब डॉलर की करेंगे बारिश! तेहरान की शर्तों के आगे झुके?
ईरान पर जमकर पैसा लुटाएंगे ट्रंप, 300 अरब डॉलर की करेंगे बारिश! तेहरान की शर्तों के आगे झुके?
Delhi News: दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, अफगानिस्तान वनडे से पहले अचानक बदला स्क्वाड
150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, अफगानिस्तान वनडे से पहले अचानक बदला स्क्वाड
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानें- कितना वसूला बजट
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई
IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास
IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास
₹350 बनाम ₹60 हेयरकट! ऐप vs लोकल सैलून की कीमत पर छिड़ी बहस, इंटरनेट पर मजेदार चर्चा
₹350 बनाम ₹60 हेयरकट! ऐप vs लोकल सैलून की कीमत पर छिड़ी बहस, इंटरनेट पर मजेदार चर्चा
YouTube पर वीडियो देखते-देखते खत्म हो जाता है डेटा? यह सीक्रेट सेटिंग कर सकती है आपकी मदद
YouTube पर वीडियो देखते-देखते खत्म हो जाता है डेटा? यह सीक्रेट सेटिंग कर सकती है आपकी मदद
Embed widget