एक्सप्लोरर

Chandigarh MMS Case: इन बातों का रखेंगे ध्यान तो आपके साथ नहीं होगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसी घटना, हिडन कैमरे का ऐसे करें पता

Chandigarh MMS: होटल और चेंज रूम में इस तरह के खतरों को लेकर तमाम संभावनाएं होती हैं, लेकिन अब यह खतरा हॉस्टल रूम तक पहुंच जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी. हम बता रहे हैं इस खतरे से बचने का तरीका.

Chandigarh University Latest News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं का वीडियो बनाकर उन्हें लीक करने का मामला बढ़ता जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने वीडियो लीक करने के आरोप में एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. खबरों की मानें तो इस लड़की ने 60 लड़कियों के इस तरह के वीडियो बनाए हैं, जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर लड़कियां खुद को, अपनी प्राइवेसी को या निजी पलों को कैसे सेफ रखें.

होटल, रेस्टोरेंट औऱ चेंज रूम में इस तरह के खतरों को लेकर तमाम बातें होती हैं, लेकिन अब यह खतरा कॉलेज और हॉस्टल में भी पहुंच जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी. बहरहाल हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ट्रिक जिन्हें ध्यान में रखने पर आपको इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा और कोई आपका वीडियो नहीं बना पाएगा.

ऐसे तलाशें स्पाई कैमरा

अगर आप अपने घर से बाहर हैं और बाथरूम, चेंजरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान हर हाल में रखना चाहिए. इससे आप समय रहते पता कर सकेंगे कि कहीं कोई स्पाई कैमरा तो नहीं है या फिर कोई छिपकर आपकी रिकॉर्डिंग तो नहीं कर रहा. वो बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिएं वो इस प्रकार हैं.

1. संदिग्ध चीजों को खुद चेक करें

किसी अनजान जगह पर गए हैं या होटल के कमरे में हैं तो सबसे पहले उस कमरे में मौजूद सभी संदिग्ध चीजों की अच्छे से पड़ताल कर लें. एक एक सामान को चेक करें और देखें कि कहीं उनके अंदर हिडन कैमरा तो नहीं लगा है. आजकल कैमरे बहुत छोटे होते हैं जो आपको नजर नहीं आएंगे, लेकिन कैमरा कैसा भी हो, उसमें लैंस जरूर होता है, ऐसे में इन सामानों को चेक करते वक्त लैंस पर ज्यादा फोकस करें. कहीं बीच में कोई लैंस दिखे तो समझिए कि वह स्पाई कैमरा हो सकता है. फौरन उसे हटवा दें या कपड़े से ढक दें.

आपको जिन चीजों को जरूर चेक करना चाहिए, उनमें नाइट लैंप, रोशनदान, गेट हैंडल, फ्लावर पॉट, टेबल पर रखे सामान, घड़ी, स्मोक डिटेक्टर, एसी पवार एडेप्टर, अलार्म सेंसर, टेलीफोन वॉल क्लॉक, दीवारों पर लगी फैंसी लाइट या छत पर लगे छोटे झूमड़ हो सकते हैं. अगर बाथरूम में जा रहे हैं तो वहां मिरर, कांच, टूथब्रश होल्डर, लाइट, वॉटर फ्लश, खिड़की, टॉवेड होल्डर, नल आदि को अच्छे से देख लें. इनमें से भी किसी चीज में लैंस जैसा कुछ दिखे तो फौरन अलर्ट हो जाएं.

2. फ्लैश लाइट भी मददगार 

छिपे हुए कैमरे को तलाशने में आपका फोन काफी कारगर हो सकता है. फ्लैशलाइट के रिफ्लेक्शन से आप कांच के पीछे छिपे स्पाई कैमरे का पता लगा सकते हैं. इस ट्रिक के लिए आपको सबसे पहले उस कमरे की लाइट बंद करनी होगी. इसके बाद मोबाइल से फ्लैश लाइट ऑन कर दें. अब अगर किसी मिरर या सामान के अंदर स्पाई कैमरा फिट होगा तो आपको उसकी ब्लिंक लाइट यानी लैंस वाली लाइट दिखाई देगी. इस तरह आप पता कर सकते हैं कि कोई कैमरा है या नहीं.

3. अंधेरा करेगा मदद

वैसे तो किसी को भी अंधेरा अच्छा नहीं लगता है और अंधेरे वाले कमरे में कोई रहना नहीं चाहेगा लेकिन स्पाई कैमरा पता करने में अंधेरा आपकी मदद कर सकता है. आप कमरे की सभी लाइट बंद करके पूरी तरह अंधेरा कर दें. अब कमरे में अच्छे से नजर दौड़ाएं. अगर कहीं कैमरा होगा तो उसकी लैंस या कैमरे की ब्लिंक होती लाइट आप देख सकेंगे, जो उजाले में आपको कभी नजर नहीं आएगी. अगर अंधेरे में आपको दिक्कत हो रही है तो अपने फोन का कैमरा ऑन कर के हर कोने और सामान को चेक करें.

4. उंगली से भी कर सकते हैं पता

अगर बाथरूम या बेडरूम में कोई मिरर है तो उसके पीछे भी कैमरा लगा हो सकता है. अंदर कैमरा है कि नहीं इसे चेक करने के लिए आप इस ट्रिक को अपनाएं. आप मिरर पर अपनी उंगली रखें. शीशे पर उंगली रखने के बाद आपकी असली उंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच गैप आ रहा है तो फिर चीजें ओके हैं. यानी वह शीशाऑरिजनल है, लेकिन अगर गैप नहीं है तो समझ जाइए कि अंदर कैमरा है.

5. इन बातों का भी रखें ध्यान

ऊपर तो हमने आपको कुछ ट्रिक बताए, लेकिन आपको इन सब ट्रिक के अलावा कुछ और बातों का भी ध्यान खुद भी देना चाहिए. खासतौर से तब जब आप कपड़े बदल रहे हैं या नहा रहे हैं. बाथरूम में अच्छे से गेट, खिड़की और फैंसी रूफ को चेक करें. अगर कहीं से कोई हिस्सा डैमेज लग रहा है तो अलर्ट रहें. हो सकता है कोई आप पर कैमरे के जरिए नजर रख रहा हो. जरूरी नहीं कि खतरा कमरे के अंदर ही हो. कई मामलों में लोग बाथरूम या चेंजिंग रूम के वीडियो बाहर से खड़े होकर भी खिड़की या गेट के सुराख के जरिए बना लेते हैं.

आपको इस स्थिति से बचने के लिए खिड़की पर ध्यान देना चाहिए. अगर खिड़की बंद है और कोई शैडो नजर आता है तो फौरन अलर्ट हो जाएं. अगर खिड़की न पूरी तरह से बंद है और न पूरी तरह से खुली है तो भी कोई आप पर नजर रख रहा है. ऐसे में अलर्ट रहें. 

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले पर सोनू सूद बोले- ये हमारी बहनों के साथ खड़े होने का वक्त है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT से है आपको खतरा? Signal President ने AI चैटबॉट्स को लेकर दी बड़ी चेतावनी
ChatGPT से है आपको खतरा? Signal President ने AI चैटबॉट्स को लेकर दी बड़ी चेतावनी
क्या आप भी रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं? जानें बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए क्या है सही तरीका
क्या आप भी रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं? जानें बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए क्या है सही तरीका
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
दुनिया में पहली बार यहां लगा AI पर बैन, बच्चे नहीं कर पाएंगे यूज
दुनिया में पहली बार यहां लगा AI पर बैन, बच्चे नहीं कर पाएंगे यूज

वीडियोज

Maa Inti Bangaaram Review: Samantha ने दमदार एक्शन और इमोशन से जीता दिल
Cocktail 2 Review: टॉक्सिक रिश्तों से दूर, सच्चे प्यार की खूबसूरत कहानी
शिल्पा शेट्टी ने बताया फिटनेस का असली मंत्र, योग और सही खानपान से रहें स्वस्थ
Sanchita Bashu और Dhawal Thakur ने बताए प्यार और धोके के मजेदार किस्से
BSA Scrambler 650 Review | ₹3.25 लाख में 652cc का दम! #bsa #scrambler #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! 'चीफ पर्पस ऑफिसर' पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड? जानें कैसे बनें
कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! चीफ पर्पस ऑफिसर पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?
'ये बेहद दुखद घटना, कारणों की ईमानदारी से जांच हो', लखनऊ अग्निकांड पर बोले अखिलेश यादव
'ये बेहद दुखद घटना, कारणों की ईमानदारी से जांच हो', लखनऊ अग्निकांड पर बोले अखिलेश यादव
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल 
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
PM मुद्रा योजना: 2% ब्याज पर कर्नाटक बैंक दे रहा 10 लाख रुपए का लोन? सरकार ने क्या बताया, जानिए
PM मुद्रा योजना: 2% ब्याज पर कर्नाटक बैंक दे रहा 10 लाख रुपए का लोन? सरकार ने क्या बताया, जानिए
Video: 'कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ' लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप
'कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ' लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Embed widget