एक्सप्लोरर

नई पीढ़ी को स्वच्छता का सबक सिखाएंगे चाचा चौधरी और साबू

स्वच्छ भारत पर कॉमिक्स की कवायद को देशव्यापी स्तर पर शुरू करने के बाद अब इसे क्षेत्रीय स्तर पर भी शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है.

नई दिल्ली: बच्चों के जेहन में आसानी से जगह बनाने वाले कॉमिक्स के किरदार चाचा चौधरी और साबू अब नई पीढ़ी को 'स्वच्छता' का सबक सिखाएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शुरु किये गए स्वच्छ भारत अभियान में बच्चों के पसंदीदा कॉमिक्स किरदारों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये यह पहल की है. इसमें चाचा चौधरी और साबू के अलावा बिल्लू और पिंकी तथा अमर चित्रकथा की कहानियों के सहारे बच्चों में साफ सफाई के लिए ललक पैदा की जा रही है. बच्चों तक सफाई का संदेश क्षेत्रीय भाषाओं में पहुंचने का खास ध्यान रखा गया है.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में भागीदार बनने की यह अनूठी पहल बाल साहित्य से जुड़े देश के दो अग्रणी प्रकाशन समूह डायमंड पॉकेट बुक्स और अमर चित्र कथा ने की है. उन्होंने बताया कि इस कवायद के पहले चरण में अमर चित्र कथा ने पिछले साल सितंबर में "स्वच्छ भारत: द क्लीन रिवोल्यूशन" नाम से एक पुस्तक का प्रकाशन किया था.

अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक में स्वच्छता को भारतीय संस्कारों का हिस्सा बताते हुए सिंधु सभ्यता से लेकर मौर्य काल में चाणक्य और आधुनिक काल में महात्मा गांधी तक दिए गए सफाई के संदेश का इतिहास इस पुस्तक के माध्यम से बच्चों को बताया गया है. इससे बच्चे अपने घर के अलावा अपने गली मोहल्ले, पार्क, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने के बजाय साफ रखने के भाव से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकेंगे.

डायमंड पॉकेट बुक्स की ओर से मंत्रालय को मिले प्रस्ताव में दलील दी गयी है कि किसी भी काम को भावी पीढ़ियों के लिए परंपरा बनाने में बच्चे अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए सफाई के अभियान में भी बच्चों को संदेशवाहक और संदेशपालक बनाने के लिये कॉमिक्स के लोकप्रिय किरदारों का सहारा लेने की पहल की गयी.

मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद डायमंड प्रकाशन ने इस अभियान से बच्चों को उनकी अपनी स्थानीय भाषा में जोड़ने के लिये 16 भाषाओं में 'स्वच्छ भारत' श्रंखला की कॉमिक्स प्रकाशित की है. प्रकाशन समूह की प्रवक्ता कृतिका ने बताया "स्वच्छ भारत श्रृंखला की कॉमिक्स में चाचा चौधरी और साबू हिंदी और अंग्रेजी ही नहीं संस्कृत, मराठी, पंजाबी, उड़िया और मलयालम सहित 16 क्षेत्रीय भाषाओं में बच्चों को किस्से कहानियों के माध्यम से सफाई के गुर सिखा रहे हैं." प्रकाशन ने सभी लक्षित समूहों तक कॉमिक्स पहुंचाने में स्थानीय पुलिस सहित तमाम सरकारी और गैरसरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया है. मसलन दिल्ली पुलिस मुख्यालय में भी प्रकाशन समूह की ओर से मुफ्त में ये कॉमिक्स वितरित करवायी जा रही हैं.

स्वच्छता पर कॉमिक्स की लोकप्रियता से उत्साहित होकर प्रकाशन समूह ने दिल्ली पुलिस के समक्ष यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिये भी कॉमिक्स को माध्यम बनाने की पेशकश की है. इसके तहत बच्चों के चहेते चाचा चौधरी, बिल्लू और पिंकी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के तरीके और इनके फायदे बताएंगे. दिल्ली पुलिस को यातायात नियमों के पालन को लोकप्रिय बनाने वाले जागरुकता अभियानों में बच्चों को जोड़ने की दरकार थी, जिसे अब कॉमिक्स के जरिए आसानी से पूरा किया जा सकेगा.

स्वच्छ भारत पर कॉमिक्स की कवायद को देशव्यापी स्तर पर शुरू करने के बाद अब इसे क्षेत्रीय स्तर पर भी शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है.

कृतिका ने बताया कि डायमंड बुक्स ने "स्वच्छ भोपाल" थीम पर भी इसी तरह की कॉमिक्स का प्रकाशन करने की मध्य प्रदेश सरकार की पहल को आगे बढ़ाया है. इसमें कॉमिक्स के किरदार बच्चों को भोपाल शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों के अलावा सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के संदेश अनूठे अंदाज में देते नजर आएंगे.

इसके अलावा देश की सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न राज्यों में बच्चों तक पहुंचाने के लिए भी प्रकाशन ने कॉमिक्स को माध्यम बनाया है. इस कड़ी में तेलंगाना की महिलाओं द्वारा मनाये जाने वाले फूलों के त्योहार "बतुकम्मा" से जुड़े सामाजिक सौहार्द के महत्व को चाचा चौधरी हिंदी भाषी राज्यों के बच्चों तक पहुंचा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget