एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र अलर्ट, 6 राज्यों को लिखी चिट्ठी, त्योहारी सीजन में एहतियात बरतने की सलाह

Letter To States on Corona: इस पत्र में कहा गया है कि सभी राज्यों को आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए और कोविड मानकों का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए.

Corona Pandemic: देश में बड़ते कोरोना (Corona) के मामलों को लेकर केंद्र सरकार (Union Government) चिंता में है. इसी सिलसिले में केंद्र ने बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को चिट्ठी लिखी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण  (Rajesh Bhooshan) ने दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु के प्रधान सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को अलग-अलग पत्र लिखा है.

इस पत्र में राजेश भूषण ने हर एक राज्य में उन जिलों की अलग अलग जानकारी दी है जहां पर कोविड संक्रमण में पिछले एक महीने में तेजी से इजाफा हुआ है. इस पत्र में कहा गया है कि सभी राज्यों को आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए और कोविड मानकों का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए.

केंद्र ने टीकाकरण पर भी दिया जोर

इसके साथ ही पत्र में कहा गया है कि राज्यों को संक्रमित व्यक्तियों के इलाज की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए औऱ पूरी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए. इसके अलावा कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. राज्यों को सभी संदिग्ध व्यक्तियों के एकत्रित किए गए नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजना चाहिए. भूषण ने इस पत्र में कहा है कि कोविड से निपटने के लिए देश में किसी भी संसाधन की कमी नहीं है, राज्यों को इसका पूरा उपयोग करना चाहिए.

कौन से त्योहार मनाए जाएंगे

बता दें कि अगस्त का महीना शुरू हो चुका है. सावन (Saawan) के महीने में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकाली जाती है. इस दौरान भी बड़ी संख्या में जनभागीदारी होती है. सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्योहार मनाया जाएगा. इसके बाद गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का महोत्सव होगा. अगस्त में ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) मनाई जानी है. इसके बाद सितंबर-अक्टूबर-नवंबर में शारदीय नवरात्र यानी दुर्गा पूजा-दशहरा, दीपावली और छठ जैसे पर्व मनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Corona Update: देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बाद एक्शन में सरकार, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बढ़ा खतरा

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Update: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 2000 से अधिक कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget