एक्सप्लोरर

कोरोना से कई राज्यों में हाहाकार, केन्द्र सरकार ने यूपी-छत्तीसगढ़ से ICU बेड्स और एम्बुलेंस बढ़ाने को कहा

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के साथ महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं, जहां एक लाख से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा हैं. छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में कोरोना के रोजाना काफी संख्या में नये मामले सामने आ रहे हैं और मौतें भी हो रही हैं.

कोरोना की बेकाबू होती स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को क्वारंटाइन, ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर के साथ ही एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही, कोविड-19 के मामलों का जल्द पता लगाकर मृत्यु दर में कमी लाने एवं राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव दिया. केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के साथ छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की. साथ ही, गैर जरूरी यात्रा नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ रोकने का सख्ती एवं प्रभावी ढंग से पालन करने पर जोर दिया.

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के साथ महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं, जहां एक लाख से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा हैं. छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के प्रतिदिन काफी संख्या में नये मामले सामने आ रहे हैं और मौतें भी हो रही हैं. छत्तीसगढ़ में सात दिनों की गतिशील औसत के आधार पर साप्ताहिक नये मामले में तकरीबन 6.2 प्रतिशत वृद्धि की रिपोर्ट है.

 

यूपी-छत्तीसगढ़ में कोरोना से बिगड़े हालात

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 27, 426 नए मामले सामने आए जबकि 103 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘पिछले दो सप्ताह में राज्य में साप्ताहिक नये मामलों में तकरीबन 131 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है. छत्तीसगढ़ में 22 जिलों ने पिछले 30 दिनों में सर्वाधिक मामलों की संख्या को पार कर लिया है. इनमें सबसे अधिक प्रभावित रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव और बिलासपुर सबसे अधिक प्रभावित हैं.’’

 

इसमें कहा गया है कि 17-23 मार्च 2021 के सप्ताह की तुलना में 7-13 अप्रैल 2021 को समाप्त सप्ताह में आरटी-पीसीआर जांच घटकर 28 प्रतिशत (34 प्रतिशत से) रह गई जबकि एंटीजन जांच बढ़कर 62 प्रतिशत (53 प्रतिशत से) हो गयी है.

 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रतिदिन नये मामलों की वृद्धि दर 19.25 प्रतिशत रिपोर्ट की गई है. उत्तर प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 46 जिले कोरोना के मामलों के संदर्भ में अपने सर्वाधिक स्तर को पार कर गए हैं. इन जिलों में लखनऊ, कानपुर, बनारस और प्रयागराज सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं.

 

केन्द्र ने कहा- ऑक्सीजन, आईसीयू समेत मजबूत करें आधारभूत ढांचे

इसमें कहा गया है कि 17-23 मार्च 2021 के सप्ताह की तुलना में 7-13 अप्रैल 2021 को समाप्त सप्ताह में आरटी-पीसीआर जांच घटकर 46 प्रतिशत (48 प्रतिशत से) रह गई है जबकि एंटीजन जांच बढ़कर 53 प्रतिशत (51 प्रतिशत से) हो गई है. बैठक के दौरान अस्पतालों में आधारभूत ढांचे की कमी की खबरों पर भी चर्चा की गई जिसमें अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तर, आईसीयू आदि शामिल हैं. इसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में परेशानी आ रही है.

 

राज्यों को पृथकवास, ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर तथा एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने तथा कोविड-19 के मामलों का जल्द पता लगाकर मृत्यु दर में कमी लाने एवं राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सूचित किया कि 10 लीटर और 45 लीटर के सिलिंडर सहित ऑक्सीजन सिलिंडर की राज्यों की मांग तथा अतिरिक्त वेंटीलेटर उपलब्ध कराने के उनके आग्रह को जल्द पूरा किया जायेगा.

 

केंद्र सरकार ने 12 राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामले बढ़ने के बीच ऑक्सीजन उत्पादन के स्रोतों का आकलन किया है. केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने केन्‍द्रीय मंत्रालयों और उनके पीएसयू को राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 प्रबंधन के लिए अपने अस्‍पताल के बेड समर्पित करने की सलाह दी. ऐसे समर्पित अस्‍पतालों/ब्‍लॉक का विवरण आम जनता को भी उपलब्‍ध कराया जायेगा.

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मोबाइल जांच लैब सहित अधिक संख्या में जांच लैब स्थापित करने का सुझाव दिया है. व्यापक समीक्षा के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि से निपटने के लिये पांच सूत्री रणनीति बनाने पर जोर दिया गया. इसके तहत राज्यों से सभी जिलों में 70 प्रतिशत आरटी पीसीआर जांच करने तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छांटने के लिये रैपिड एंटीजन जांच करने को कहा है. इसके अलावा समय पर पता लगाने, निषिद्ध करने एवं निगरानी बढ़ाने तथा संक्रमण की श्रृंखला पर रोक लगाने के उपाय करने को कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिमखाना क्लब मामले में कपिल सिब्बल दे रहे थे दलील HC ने रोका और पूछा- किस हैसियत से आपने....
जिमखाना क्लब मामले में कपिल सिब्बल दे रहे थे दलील HC ने रोका और पूछा- किस हैसियत से आपने....
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
Quad Countries Meeting: 'दुनिया की GDP का 1 तिहाई हिस्सा QUAD के पास', मार्को रूबियो ने ताकत बताकर बढ़ाई चीन की धड़कन
'दुनिया की GDP का 1 तिहाई हिस्सा QUAD के पास', मार्को रूबियो ने ताकत बताकर बढ़ाई चीन की धड़कन
'चौथे F को भूल गईं निर्मला सीतारमण...', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा, जानें निवेश को लेकर क्या कहा
'चौथे F को भूल गईं निर्मला सीतारमण...', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा, जानें निवेश को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव, नतीजे कब?
बिहार: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव, नतीजे कब?
'मैंने अपनी बेटी खोई और ममता ने कुर्सी...', पूर्व CM की हार को लेकर बोलीं आरजी कर रेप पीड़िता की मां
'मैंने अपनी बेटी खोई और ममता ने कुर्सी...', पूर्व CM की हार को लेकर बोलीं आरजी कर रेप पीड़िता की मां
Explained: इजरायल को ताकत देने वाला अब्राहम अकॉर्ड क्या है, ट्रंप क्यों अरब देशों पर साथ देने का बना रहे दबाव?
इजरायल को ताकत देने वाला अब्राहम अकॉर्ड क्या है, ट्रंप क्यों बोले- अरब देशों को साथ देना होगा?
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों की मां बनीं एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे करण अर्जुन आ गए
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों की मां बनीं एक्ट्रेस
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
Opium Farming : कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
Embed widget