एक्सप्लोरर

खसरे को लेकर अलर्ट मोड पर केंद्र सरकार, इन तीन राज्यों में भेजी विशेष टीम, टीकाकरण पर रहेगा पूरा ध्यान

मुंबई में खसरे का टीका नहीं लगवाने वाले 12 बच्चों की मौत खबर है. मुंबई में अबतक कुल मिलाकर 233 मामले दर्ज किए गए हैं.

Measles In India: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की खसरे पर आई रिपोर्ट ने दुनिया के कई देशों को चिंता में डाल दिया है. भारत में भी खसरे के संक्रमण में तेजी देखी जा रही है. केंद्र सरकार ने अब इस पर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. झारखंड, गुजरात और केरल में तीन टीमों को भेजा गया है. इन तीन राज्यों में खसरे के संक्रमण में वृद्धि दर्ज की जा रही है. 

खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल संक्रमण है जो छोटे बच्चों को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है, लेकिन आमतौर पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण इसे जांच के दायरे में रखा जाता है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में महामारी के कारण इसके टीकाकरण कवरेज में गिरावट आई है.

मुंबई में खसरे का टीका नहीं लगवाने वाले बच्चों की मौत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे का टीका नहीं लगवाने वाले 12 बच्चों की मौत खबर है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई में प्रकोप की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम को तैनात किया था और उन्होंने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट सौंपी. मुंबई में अबतक कुल मिलाकर 233 मामले दर्ज किए गए हैं.

झारखंड, गुजरात और केरल भेजी गई नई टीमों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र नई दिल्ली, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल नई दिल्ली, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंस्टीट्यूट के तीन-तीन विशेषज्ञ शामिल हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि झारखंड और गुजरात में कितने मामले सामने आए हैं. उधर, दक्षिणी राज्य केरल के मल्लपुरम जिले में दो सप्ताह में 82 मामले रिपोर्ट किए गए.

'कोरोना के कारण प्रभावित हुआ टीकाकरण'

एक अधिकारी ने कहा कि महामारी टीकाकरण की कमी का कारण थी. एक और अधिकारी ने कहा, "महामारी के कारण टीकाकरण कार्यक्रम शुरू में प्रभावित हुआ था, लेकिन चीजें लगभग तुरंत पटरी पर आ गईं." बता दें कि भारत ने देश से खसरे के उन्मूलन के लिए 2023 का टारगेट रखा है. खसरा भारत में 5 साल से कम आयु के मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हुआ करता था, लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को 'प्रकोप प्रतिक्रिया प्रतिरक्षण मोड' के तहत प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को अतिरिक्त खसरे के टीके लगाने की सलाह दी है. बयान में कहा गया है, "यह खुराक 9-12 महीनों में पहली खुराक के प्राथमिक टीकाकरण कार्यक्रम और 16-24 महीनों में दूसरी खुराक के अतिरिक्त होगी."

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अपने जन्मदिन का जश्न मनाने श्मशान पहुंच गया शख्स, सभी ने वहीं बैठकर खाया केक- बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
Explained: महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ने वाली है! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?
महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ेगी! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget