एक्सप्लोरर

'उत्तरी सीमा पर नहीं बढ़ रही चीनी सैनिकों की तैनाती', CDS जनरल अनिल चौहान बोले- सेना की चुनौतियां अलग...

CDS General Anil Chauhan: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान और चीन से मिलने वाली चुनौतियों पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर भी अपनी राय रखी.

Challenges Of Indian Military: महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार (30 मई) को एनडीए की पासिंग आउट परेड के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना की चुनौतियों से लेकर मणिपुर हिंसा पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती भारत की उत्तरी सीमा पर रोजाना नहीं बढ़ रही है. यह उतनी ही है, जितनी 2020 में थी.

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि हमारे सामने चुनौती है और सशस्त्र बल हर वो कदम उठा रहे हैं, जिससे कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो. उन्होंने कहा कि हम देपसांग और डेमचोक को छोड़कर सभी जगहों पर वापस जाने में सफल रहे है और इसे लेकर बातचीत जारी है.

सीमा विवाद सुलझाना अलग मुद्दा- सीडीएस
उन्होंने कहा कि हमें अपने दावे की वैधता बनाए रखनी होगी. सीमा विवाद को सुलझाना अलग मुद्दा है, जिन इलाकों में हम 2020 से पहले पेट्रोलिंग करते थे, जिनपर हमारा दावा है, वहां यथास्थिति बनानी होगी.

सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब वैश्विक सुरक्षा की स्थिति सबसे अच्छी नहीं है और जियोपॉलिटिकल ऑर्डर लगातार बदल रहे हैं. यूरोप में युद्ध, हमारी उत्तरी सीमाओं पर पीएलए की निरंतर तैनाती और हमारे निकट पड़ोस में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल, ये सभी भारतीय सेना के लिए एक अलग तरह की चुनौती पेश करते हैं.

मणिपुर हिंसा का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल एलओसी पर हमारे दावों की वैधता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके साथ ही न केवल पड़ोस में, बल्कि बढ़े हुए दायरे के पड़ोसियों के बीच भी शांति और स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर हिंसा पर भी बात की.

उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है और यह मुख्य रूप से दो जातियों के बीच का संघर्ष है. यह कानून-व्यवस्था की स्थिति है और हम राज्य सरकार की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने बेहतरीन काम किया है और बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई है. मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं और इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन उम्मीद है कि वो उन्हें जल्द ही शांत हो जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने ऐसा कौन-सा दिया फॉर्मूला, जिससे सुलझ गया सालों पुराना गहलोत-पायलट का विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget